herzindagi
bipasha basu Indian looks fashion style

वेस्टर्न ही नहीं, इंडियन वियर में भी बेहद गार्जियस दिखती हैं बिपाशा बसु, देखें उनकी यह तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु सिर्फ वेस्टर्न वियर ही नहीं, इंडियन वियर में भी बेहद स्टाइलिश नजर आती हैं। आप भी उनके इन इंडियन वियर लुक्स से आईडियाज ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2020-07-06, 18:11 IST

बिपाशा बसु एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जो बेहद फिटनेस फ्रीक है। जब भी फिटनेस की बात आती है तो बिपाशा बसु का नाम जरूर लिया जाता है। एक समय में बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में शुमार बिपाशा ने शादी के बाद इंडस्ट्री को लगभग अलविदा कह दिया और वह अपनी मैरिटल लाइफ को इंजॉय करने लगीं। अपने फिल्मी करियर में बिपाशा कई सुपरहिट फिल्मों जैसे राज, बचना ए हसीनो, धूम 2, अजनबी, मेरे यार की शादी है, जिस्म, फिर हेराफेरी और रेस 2 में नजर आ चुकी हैं। वैसे बिपाशा की एक्टिंग तो जबरदस्त है ही, साथ ही उनका स्टाइल भी लाजवाब है। बिपाशा के वार्डरोब में आपको सिर्फ वेस्टर्न वियर का कलेक्शन ही देखने को नहीं मिलेगा, बल्कि वह इंडियन आउटफिट को भी उतनी ही खूबसूरती के साथ कैरी करती हैं।  इसलिए अगर आप बिपाशा बसु को पसंद करती हैं और उनकी तरह दिखना चाहती हैं तो यह जरूरी है कि आप उनके इंडियन वियर लुक्स को भी देखें। तो चलिए आज हम आपको बिपाशा बसु के कुछ बेहतरीन इंडियन वियर लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी अच्छे लगेंगे-

पहला लुक

bipasha basu Indian fashion inside

इस लुक में बिपाशा ने raw_mango  की पिंक और ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी है। इस साड़ी के साथ बिपाशा ने ऑरेंज कलर का ब्लाउज टीमअप किया है। इस साड़ी के साथ बिपाशा ने satyanifinejewels ब्रांड की ज्वैलरी टीमअप की है। बिग ईयररिंग्स उनकी साड़ी के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। मेकअप को बिपाशा ने लाइट ही रखा है और हेयर्स में बन बनाया है। बिपाशा का यह लुक आप किसी गेट टू गेदर में आसानी से कैरी कर सकती हैं। बिपाशा के इस लुक को eshaamiin1 ने स्टाइल किया है।

इसे भी पढ़ें: बिपाशा का ethnic love बनाता है उन्हें एक 'desi' diva

दूसरा लुक

bollywood actress bipasha basu Indian looks inside

इस लुक में बिपाशा बसु व्हाइट एंड ब्लैक कलर सूट में नजर आ रही हैं। बिपाशा ने shopmulmul  ब्रांड का ब्लैक कलर सूट पहना है, जिस पर व्हाइट लेस वर्क किया गया है। इसके साथ बिपाशा ने व्हाइट चुनरी को टीमअप किया है। वहीं अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए बिपाशा ने AZOTIIQUE ब्रांड की एसेसरीज को अपने लुक का हिस्सा बनाया है। मेकअप को बिपाशा ने बेहद लाइट रखा है। कलर्ड लाइनर उनके  लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहा है। वहीं ओपन हेयर लुक से बिपाशा ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। 

 

तीसरा लुक

actress bipasha basu Indian looks inside

इस लुक में बिपाशा रेड कलर के सूट में नजर आ रही हैं। अगर आप किसी पार्टी में जाना चाहती हैं तो बिपाशा का यह रेड कलर सूट लुक आपके स्टाइल का हिस्सा बन सकता है। इस लुक में बिपाशा ने pallavijaipur ब्रांड का सूट पहना है। रेड कलर के इस सूट के साथ गोल्डन कलर को बेहद खूबसूरती के साथ टीमअप किया गया है। वहीं इसके साथ बिपाशा ने tyaanijewellery ब्रांड की एसेसरीज को कैरी किया है। बिग ईयररिंग्स सूट के साथ बेहद अच्छे लग रहे हैं। सटल मेकअप और पोनीटेल लुक में बिपाशा यकीनन काफी एलीगेंट लुक दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें: बिपाशा बसु के बारे में ये दिलचस्प बातें नहीं जानती होंगी आप

 


चौथा लुक 

bipasha basu Indian looks fashion inside

इस लुक में बिपाशा अपनी फैमिली के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में बिपाशा ने येलो कलर का सूट पहना है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इसके साथ बिपाशा ने व्हाइट कलर की चुनरी टीमअप की है, जिसके उपर येलो व ग्रीन फ्लोरल लुक है। अपने मेकअप और हेयर को बिपाशा ने सिंपल ही रखा है।

आपको बिपाशा का कौन सा इंडियन वियर लुक्स सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के फैशन संबंधित लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@bipashabasu)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।