कपड़ों को सिकुड़ने से बचाने में मदद करेंगे ये टिप्स

कई बार ऐसा होता है कि कपड़े एक या दो धुलाई में ही सिकुड़ जाते हैं। लेकिन कपड़ों को लंबे समय तक सिकुड़ने से बचाने के लिए आप कुछ आसान टिप्स अपना सकते हैं।

How to reduce laundry time and hacks

हम सभी के वार्डरोब में कुछ कपड़े ऐसे जरूर होते हैं, जो हमें बेहद पसंद होते हैं। इसलिए हम उन्हें बार-बार पहनना चाहते हैं। लेकिन जरा सोचिए कि जब आप अपनी फेवरिट ड्रेस को धोएं। उन्हें ड्रायर से बाहर निकालें और वह सिकुड़ जाए तो आपको कैसा लगेगा। हम सभी ने यकीनन कभी ना कभी इस सिचुएशन को फेस किया ही है। हालांकि, अगर कपड़ों को स्मार्ट तरीके से वॉश किया जाए तो उन्हें लंबे समय तक सिकुड़ने से बचाया जा सकता है।

दरअसल, कपड़ों को धोने और सुखाने के साइकल में अधिक तापमान अक्सर फैब्रिक को नुकसान पहुंचा सकता है। जिससे कपड़े सिकुड़ने लगते हैं। खासतौर से, सूती, लिनन या ऊनी जैसे कपड़ों को बहुत हार्श तरीके से धोने से रेशे आपस में कस सकते हैं और कपड़ा सिकुड़ सकता है। इतना ही नहीं, गर्म पानी में कपड़े धोना या फिर हाई-हीट ड्रायर सेटिंग्स भी कपड़े को नुकसान पहुंचा सकती हैं और सिकुड़न का कारण बन सकती हैं। इसलिए कपड़ों को सही तरीके से धोएं और उन्हें सिकुड़ने से बचाएं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं-

जरूर पढ़ें लेबल

अगर आप सच में कपड़ों को लंबे समय तक नया जैसा बनाए रखना चाहते हैं और उन्हें सिकुड़ने से बचाना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि आप किसी भी कपड़े को धोने से पहले एक बार लेबल को चेक जरूर करें। आप उसके लेबल को पढ़कर कपड़े की सही तरह से केयर करना और उसे धोने व सुखाने के बारे में जान पाएंगे। इससे आप कपड़े की लंबे समय तक आसानी से केयर कर पाएंगे।

laundry hacks for home

इसे जरूर पढ़ें- आधी हो जाएगी कपड़े धोने की मेहनत, बस अपनाएं ये Washing Machine Hacks

ठंडे पानी का करें इस्तेमाल

अमूमन लोग कपड़े धोते समय गर्म पानी का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप उन्हें सिकुड़ने से बचाना चाहते हैं तो आपको ठंडे पानी में कपड़े धोने चाहिए। खासतौर से, कॉटन, ऊनी या फिर सिल्क जैसे नेचुरल फाइबर से बने कपड़ों को धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा माना जाता है। ठंडा पानी रेशों के सिकुड़ने के खतरे को कम करता है।

डिटर्जेंट पर दें ध्यान

जब भी आप कपड़े धोएं तो आपको डिटर्जेंट की क्वालिटी पर खासतौर से ध्यान देना चाहिए। आप अपने कपड़ों के फैब्रिक के आधार पर डिज़ाइन किए गए माइल्ड डिटर्जेंट का ही उपयोग करें। हार्श डिटर्जेंट कपड़ों के रेशों को नुकसान पहुंचा सकती है और उनके सिकुड़ने की वजह बन सकती है।

laundry hacks for shrinked clothes

वॉशिंग साइकल हो जेंटल

कुछ लोग कपड़ों को बहुत ही हार्श तरीके से वॉश करते हैं। हैवी साइकल या फिर फास्ट स्पिन करते हैं, लेकिन इससे भी कपड़ों को नुकसान पहुंच सकता है और वे सिकुड़ सकते हैं। कोशिश करें कि आपका वॉशिंग साइकल डेलीकेट हो। साथ ही, आप डेलीकेट कपड़ों को मैश बैग में डालकर ही वॉशिंग मशीन में धोएं। इससे उन्हें अतिरिक्त प्रोटेक्शन मिलता है।

इसे जरूर पढ़ें- वॉशिंग मशीन में कपड़े सुखाते समय इस्तेमाल करें ये टिप्स, कभी नहीं होंगे खराब

लो हीट ड्राइंग टेक्निक

अगर आप अपने कपड़ों को सिकुड़ने से बचाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको ड्रायर में हाई हीट सेटिंग से बचना चाहिए। इससे फाइबर सिकुड़ सकते हैं और परिणामस्वरूप सिकुड़न हो सकती है। कोशिश करें कि आप लो हीट ड्रायर करें या फिर कपड़ों को हवा में सुखाएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP