Sun Feb 22, 2026 | Updated 04:31 AM IST
herzindagi
image

कॉफी बन गई है पत्थर? इन तरीकों से करें सही और स्टोर करते समय ध्यान रखें ये बातें

Instant Coffee Hardening Solutions: क्या कॉफी का डिब्बा खोलते ही आपको पाउडर की जगह जमा हुआ पत्थर नजर आए, तो यकीनन दिमाग खराब हो जाएगा? अगर आपके साथ भी बार-बार यह दिक्कत हो रही है, तो नीचे बताए गए तरीके अपना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-21, 10:30 IST

How to Fix Hardened Coffee: सुबह की शुरुआत लोग कॉफी के साथ करते हैं, लेकिन क्या अगर आपकी रसोई में रखा कॉफी जम गई हो। अगर ढक्कन गलती से खुला या ढीला रह गया तो हवा लगने की वजह से पाउडर के बजाय पत्थर जमी हुई मिलती है। काफी मशक्कत के बाद अगर कॉफी को तोड़-फोड़ कर दोबारा से पाउडर बना भी लिया जाए, तो उसका स्वाद स्वाद और सुगंध भी फीकी पड़ जाती है। क्या आपकी रसोई में रखी कॉफी पाउडर भी लाख कोशिशों के बाद जम जाती है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज के इस लेख में हम आपको पत्थर जैसी सख्त कॉफी को फिर से पाउडर बनाने और इसे लंबे समय तक ताजा रखने के कुछ जादुई तरीके बताने जा रहे हैं।

जमी हुई कॉफी को कैसे ठीक करें? (Instant Coffee Hardening Solutions)

how to fix hardened coffee

  • अगर कॉफी बहुत ज्यादा सख्त हो गई है, तो इसे टुकड़ों में तोड़कर ब्लेंडर या मिक्सी में डालें। इसे लगातार चलाने के बजाय पल्स मोड पर 2-3 बार घुमाएं। कुछ ही देर में आप देखेंगी कि यह वापस महीन पाउडर बन जाएगी।
  • कॉफी के जार को कसकर बंद करें और इसे 5-10 मिनट के लिए हल्के गर्म पानी के बर्तन में रख दें। गर्मी के कारण अंदर की नमी ढीली पड़ जाएगी और आप चम्मच से उसे हिलाकर वापस पाउडर फॉर्म में ला पाएंगे। ध्यान रहे कि जार के अंदर पानी न जाए।
  • कॉफी को एक साफ और सूखे जिप-लॉक बैग में डालें। अब ऊपर से हल्के हाथों से बेलन चलाएं। यह तरीका इंस्टेंट कॉफी के लिए सबसे सुरक्षित और आसान है।

इसे भी पढ़ें- 90% लोग नहीं जानते बिना मशीन के ब्लैक कॉफी को बनाने का सही तरीका, कहीं आप भी तो नहीं करती ये गलतियां

कॉफी पाउडर को जमने से बचाने के लिए क्या करें? (Coffee Storage Tips)

Coffee Storage Tips

अगर आप चाहते हैं कि आपकी कॉफी महीनों तक वैसी ही रहे जैसी वह पैकेट खोलते समय थी, तो नीचे बताए गए हैक्स अपना सकती हैं-

  • कॉफी के डिब्बे के नीचे एक छोटी मलमल की पोटली में थोड़े से कच्चे चावल के दाने बांधकर डाल दें। चावल नमी को सोख लेते हैं और कॉफी को दानेदार बनाए रखते हैं।
  • अगर आप बड़ा पैकेट खरीदते हैं, तो पूरी कॉफी एक साथ डिब्बे में न निकालें। छोटी मात्रा में निकालें और बाकी को सील करके रखें।
  • कॉफी को सीधी धूप से बचाएं। सीधी रोशनी इसकी खुशबू को खत्म कर देती है। अंधेरी और ठंडी जगह ही इसके लिए सबसे बेहतर है।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Storage Tips: किचन को साफ दिखाने से लेकर सामान को व्यवस्थित रखने तक, ये 5 हैक्स आएंगे काम

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Gemini, Freepik




यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।