कपड़ों की केयर करने का अपना एक तरीका होता है। कुछ महिलाओं को मशीन में कपड़ों को धोना पसंद नहीं होता है, इसलिए वह उन्हें हाथ से धोती हैं। या फिर कुछ कपड़े बेहद डेलीकेट होते हैं और इसलिए उन्हें मशीने में धोने से वह खराब हो जाते हैं।
हालांकि, कपड़ों को धोने के बाद उन्हें मशीन में ड्रायर किया जाता है। ऐसा करने से कपड़े जल्दी सूखते हैं। अगर आप मशीन में कपड़ों को ड्रायर नहीं करती हैं और आपके कपड़े पूरी तरह से सूखे नहीं होते हैं। ऐसे में उपयोग के समय वह नम रहते हैं, तो यह बैक्टीरिया को आकर्षित कर सकते है। याद रखें कि नम स्थिति बैक्टीरिया और कीटाणुओं के लिए एक प्रजनन स्थल है।
हालांकि, वॉशिंग मशीन में कपड़ों को सुखाते समय भी अतिरिक्त सतर्कता बरतना आवश्यक होता है। इसे सही तरीके से कैसे सुखाया जाए, इस पर ध्यान दिया जाना बेहद महत्वपूर्ण है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप वॉशिंग मशीन में कपड़े सुखाते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए-
अपने कपड़ों को वॉशिंग मशीन या ड्रायर में लोड करने से पहले, आपको एक बार उसके वॉशकेयर लेबल को अवश्य चेक करना चाहिए। इससे आपको पता चलेगा कि क्या इसे मशीन में सुखाया जा सकता है। बेहतर होगा कि आप कपड़ों की बेहतर देखभाल के लिए लेबल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। इससे आपको अपने कपड़ों को यूं ही नए जैसा बनाए रखने में मदद मिलेगी।
इसे जरूर पढ़ें-कैसे करें कपड़े की पहचान? क्या आप जानते हैं इन 10 तरह के फैब्रिक के बारे में?
आप वॉशिंग मशीन में किस तरह कपड़े डालते हैं, इस पर भी ध्यान देना चाहिए। यदि आप धुले हुए कपड़ों के पूरे बंडल को एक ही बार में वॉशिंग मशीन(वॉशिंग मशीन को सालों साल चलाने के टिप्स)या ड्रायर में लोड करती हैं, तो वास्तव में आप सही नहीं कर रही हैं।
हालांकि ऐसा करना आसान लग सकता है, लेकिन यह आपको सर्वोत्तम परिणाम नहीं दे सकता है। बेहतर होगा कि आप एक साथ पूरा कपड़ों का बंडल डालने के स्थान पर एक-एक करके कपड़ा लोड करें। यह वॉशिंग मशीन या ड्रायर में कपड़ों को उलझने से रोकता है, जिससे आपको अधिक बेस्ट रिजल्ट मिलते हैं।
यदि आप कपड़े सुखाने के लिए टम्बल ड्रायर का उपयोग कर रहे हैं, तो आप कपड़े को सुखाने के लिए ड्रायर सेटिंग के ऑप्शन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अलग-अलग कपड़ों के लिए सही ड्राई सेटिंग को समझने के लिए प्रोडक्ट मैनुअल देखें। यह आपके कपड़ों को अच्छी स्थिति में रखने में मदद करता है।
समय के साथ, फ्लफ फिल्टर पर लिंट का निर्माण शुरू हो जाता है। यदि आप इसे लंबे समय तक साफ करने से बचते हैं, तो लिंट का निर्माण आपकी वॉशिंग मशीन या ड्रायर को प्रभावी ढंग से काम करने से रोक सकता है। हर उपयोग के बाद अपने फ्लफ फिल्टर को साफ करना सबसे अच्छा है। आप इसे एक सूती कपड़े से साफ कर सकते हैं। लिंट को अच्छी तरह से हटाने के लिए आप वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
शिफॉन या साटन जैसे डेलीकेट कपड़ों को एयर ड्रायर करना सबसे अच्छा माना जाता है। वहीं, रेग्युलर फैब्रिक जैसे कॉटन, जॉर्जेट या रेयान को मशीन से सुखाया जा सकता है। आप मशीन में अपने कपड़े सुखाते समय ड्रायर शीट भी डाल सकते हैं।(कपड़ों को ऐसे बनाएं लॉन्ग लास्टिंग)
यह रिंकल्स को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा मैश बैग का भी कुछ कपड़ों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि आपको लगता है कि आप किसी विशेष परिधान को स्पिन चक्र में अतिरिक्त सुरक्षा की आवश्यकता है, तो उसे मैश बैग में डालकर ही ड्रायर करें।
इसे जरूर पढ़ें-इन फैब्रिक को कभी भी न करें Iron, हो सकते हैं खराब
तो अब आप भी इन टिप्स को फॉलो करें और वॉशिंग मशीन में अपने कपड़ों को आसानी से सुखाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।