herzindagi
thursday vrat aarti

सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए गुरूवार के दिन जरूर करें ये आरती

सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित है। साथ ही, नव ग्रहों में से हर एक ग्रह हफ्ते के प्रत्येक दिन का प्रतिनिधित्व करता है।  
Editorial
Updated:- 2025-05-21, 16:07 IST

Guruvar Vrat Ki Aarti: सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित है। साथ ही, नव ग्रहों में से हर एक ग्रह हफ्ते के प्रत्येक दिन का प्रतिनिधित्व करता है। ठीक ऐसे ही गुरुवार का दिन देवों में भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन के ग्रह स्वामी हैं बृहस्पति यानी कि गुरु ग्रह। गुरुवार का व्रत आप में से बहुत से लोग रखते होंगे। 

जिस प्रकार सप्ताह के हर एक दिन पर व्रत रखने का अपना एक महत्व और लाभ है। ठीक ऐसे ही गुरुवार का व्रत भी बहुत पुण्यकर माना गया है। हालांकि व्रत तभी संपन्न माना जाता है जब उस व्रत के समापन के समय देव आरती की जाए। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि गुरुवार के दिन कौन सी आरती करनी चाहिए जिससे घर में सुख-समृद्धि का वास स्थापित होता है।  

बृहस्पति देव की आरती 

guru grah aarti

जय वृहस्पति देवा, ऊँ जय वृहस्पति देवा ।

छिन छिन भोग लगा‌ऊँ, कदली फल मेवा ॥ ऊँ जय वृहस्पति देवा, जय वृहस्पति देवा ॥

तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी ।

जगतपिता जगदीश्वर, तुम सबके स्वामी ॥ ऊँ जय वृहस्पति देवा, जय वृहस्पति देवा ॥

चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता ।

सकल मनोरथ दायक, कृपा करो भर्ता ॥ ऊँ जय वृहस्पति देवा, जय वृहस्पति देवा ॥

तन, मन, धन अर्पण कर, जो जन शरण पड़े ।

प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्घार खड़े ॥ ऊँ जय वृहस्पति देवा, जय वृहस्पति देवा ॥

यह भी पढ़ें: Lord Sun: रविवार को करें सूर्य देव की ये आरती, अपार साहस के बन सकते हैं स्वामी

दीनदयाल दयानिधि, भक्तन हितकारी ।

पाप दोष सब हर्ता, भव बंधन हारी ॥ ऊँ जय वृहस्पति देवा, जय वृहस्पति देवा ॥

सकल मनोरथ दायक, सब संशय हारो । 

विषय विकार मिटा‌ओ, संतन सुखकारी ॥ ऊँ जय वृहस्पति देवा, जय वृहस्पति देवा ॥

जो को‌ई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे ।

जेठानन्द आनन्दकर, सो निश्चय पावे ॥ ऊँ जय वृहस्पति देवा, जय वृहस्पति देवा ॥

सब बोलो विष्णु भगवान की जय । बोलो वृहस्पतिदेव भगवान की जय ॥

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर गुरुवार व्रत के दौरान कौन सी आरती करनी चाहिए जिससे भगवान विष्णु और बृहस्पति देव दोनों का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।