
15 जनवरी 2026 आज गुरुवार, कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है, जिसे तिल द्वादशी या भीष्म द्वादशी भी कहा जाता है। गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित है। आज ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ज्येष्ठा का अर्थ है सबसे बड़ा या वरिष्ठ। यह नक्षत्र शक्ति, अधिकार और सुरक्षा का प्रतीक है, जिसके देवता इंद्र हैं। आज वृद्धि योग बन रहा है, जो कार्यों में बढ़ोतरी और उन्नति प्रदान करता है। आज के दिन सूर्य और गुरु का प्रभाव एक साथ है, जो आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ है। पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी ने चौघड़िया मुहूर्त शेयर किए हैं।

आज तिल द्वादशी है, जिसका अर्थ है कि आज के दिन तिल का दान और सेवन करना अनिवार्य माना जाता है। आज गंगा स्नान या पवित्र नदियों में स्नान का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। आज के दिन खिचड़ी का दान और सेवन करना चाहिए। आज भगवान विष्णु की पूजा तुलसी और पीले फूलों से करें। ज्येष्ठा नक्षत्र आज आपको अपनी जिम्मेदारियों का अहसास दिलाएगा और बड़े निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करेगा। आज ॐ नमो नारायणाय और ॐ बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करने से धन और विद्या की प्राप्ति होती है।
| मुहूर्त का नाम | समय |
| शुभ | 06:53 बजे से 08:14 बजे तक |
| रोग | 08:14 बजे से 09:35 बजे तक |
| उद्वेग | 09:35 बजे से 10:56 बजे तक |
| चल | 10:56 बजे से 12:17 बजे तक |
| लाभ | 12:17 बजे से 01:38 बजे तक |
| अमृत | 01:38 बजे से 02:59 बजे तक |
| काल | 02:59 बजे से 04:20 बजे तक |
| शुभ | 04:20 बजे से 05:41 बजे तक |

| मुहूर्त का नाम | समय |
| अमृत | 05:41 बजे से 07:20 बजे तक |
| चल | 07:20 बजे से 08:59 बजे तक |
| रोग | 08:59 बजे से 10:38 बजे तक |
| काल | 10:38 बजे से 12:17 बजे तक |
| लाभ | 12:17 बजे से 01:56 बजे तक |
| उद्वेग | 01:56 बजे से 03:35 बजे तक |
| शुभ | 03:35 बजे से 05:14 बजे तक |
| अमृत | 05:14 बजे से 06:53 बजे तक |

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।