कभी -कभी हम घर की किसी पुरानी चीज़ को देखकर सोचते हैं कि क्यों न इसे चेंज कर दें और इसकी जगह नयी कोई चीज़ लाएं। नई लायी हुई चीज़ वास्तव में ज्यादा आकर्षक लगती है। लेकिन एक बार हमें पुरानी चीज़ों को संवारने की कोशिश करनी चाहिए। हम बात कर रहे हैं घर की पुरानी पेंटिंग्स के बारे में। ये पेंटिंग्स काफी पुरानी हो गयी हैं और इन्हें हटाना ही एक ऑप्शन नज़र आ रहा है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ट्रिक्स जिनसे आपकी ये पेंटिंग्स फिर से नयी हो जाएंगी।
फ्रेम चेंज कर दें
किसी भी पेंटिंगकी खूबसूरती उसके फ्रेम से ही होती है। इसलिए अपनी पुरानी पेंटिंग को नया रूप देने का सबसे आसान तरीका पुरानी पेंटिंग का फ्रेम चेंज करवाना है (पुराने फ्रेम का ऐसे करें इस्तेमाल )। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि पुराना फ्रेम आपकी खूबसूरत पेंटिंग को भी भद्दा दिखाता है और वो पेंटिंग खराब फ्रेम की वजह से देखने में खराब लगने लगती है।
इसे जरूर पढ़ें: Finger Paintings से बच्चों को मिलते हैं ये फायदे
एक्रेलिक कलर से पेंट करें
एक्रेलिक कलर घर में बहुत आसानी से मिल जाते हैं। अपनी पुरानी पेंटिंग को नया रूप देने के लिए आप इसे नए तरीके एक्रेलिक कलर्स से रंग भर सकती हैं। अगर आपकी पेंटिंग ब्लैक एंड वाइट है तब इसमें अच्छी तरह रंगों का पता चलेगा। अगर पेंटिंग कलरफुल है तब भी इसमें एक्रेलिक पेंट करें। ऐसा करने से पुरानी पेंटिंग भी जीवंत हो जाएगी।
स्पार्कल कलर से सजाएं
जब आप पेंटिंग को सजा रही हैं तब स्पार्कल कलर से इसे नया रूप मिलेगा। ये कलर बाजार में बहुत आसानी से मिल जाते हैं। आपके घर में अगर बच्चे हैं तो उनकी कलरिंग किट में भी स्पार्कल कलर होते हैं। सिर्फ नॉर्मल कलर से पेंटिंग को रंग भरने से अच्छा है कि स्पार्कल कलर से पेंट करें। जब पुरानी पेंटिंग को स्पार्कल कलर से पेंट करते हैं तो ये ज्यादा चमकदार दिखने लगती है और इसकी खूबसूरती बढ़ जाती है।
इसे जरूर पढ़ें: 100 साल पुराने vintage papers पर 4000 वर्ष पुरानी love poems को चित्रों में पिरोया
नेल पेंट से भरें रंग
घर में अगर ज्यादा कलर्स नहीं हैं तब भी आप सभी के घर में नेल पेंट्स की कई वैरायटी उपलब्ध होंगी। आप जब अपनी पेन्टिंग को सजा रही हैं तो अपने पुराने नेल पेंट्स से आप पेंटिंग को एक नया रूप दे सकती हैं। इसके लिए आप अलग -अलग नेल पेंट्स का इस्तेमाल करें साथ ही कुछ ग्लिटरी नेल पेंट भी पेंटिंग में लगाएं। नेल पेंट से पुरानी पेंटिंग को एक अलग रूप तो मिलेगा ही साथ ही ये आपकी क्रिएटिविटी को भी दिखाता है।
एल ई डी लाइट से सजाएं
पेंटिंग में नया रंग भरने के साथ इसकी खूबसूरती को लाइट से सजाया जा सकता है। जब पेंटिंग को नया रूप दे ही रहे हैं तो इसमें बाजार में मिलने वाली खूबसूरत लाइट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। एल ई डी लाइट से पेंटिंग को नया और जीवंत रूप दिया जा सकता है।
आप भी कुछ नया करने के बारे में सोच रही हैं और अपने घर की पेंटिंग्स के साथ घर को भी नया रूप चाहती हैं तो ये ट्रिक्स आपके बहुत काम आएंगे साथ ही कम बजट में एक पेंटिंग को नया रूप भी दे सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:free pik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों