herzindagi
these things should not be donate in kartik month

Kartik Month 2024 Daan: कार्तिक माह में भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, आ सकती हैं मुसीबतें

हिंदू धर्म में कार्तिक माह को उत्तम फलदायी माना गया है। इस माह में भगवान श्रीकृष्ण के साथ-साथ राधा रानी की पूजा विशेष रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में इस माह में किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-10-16, 23:00 IST

पंचांग के हिसाब से कार्तिक माह का आरंभ अब जल्द ही होने जा रहा है। यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। इतना ही नहीं, इस माह में स्नान-दान और तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक माह में विधिवत रूप से पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख-समृद्धि का आगमन भी होता है। इसके अलावा मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस माह को सुख-समृद्धि और सौभाग्य का कारक भी माना जाता है। इतना ही नहीं, इस माह में भगवत गीता का पाठ करना भी सौभाग्यशाली माना जाता है। अब ऐसे में कार्तिक मास में किन चीजों का दान करना शुभ नहीं माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

कार्तिक मास में न करें तेल का दान

sarso-ke-tel-ke-nuskhe

कार्तिक मास में तेल का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि तेल धन का दान करना से धनहानि की समस्याएं उत्पन्न होती है। साथ ही कार्तिक मास में अगर आप सरसो तेल का दान करते हैं, तो इससे जातक को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी हो सकती है। इसलिए कार्तिक मास में भूलकर भी तेल का दान नहीं करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - Mythology Mystery: जानें तीन-तीन भगवान विष्णु का रहस्य

कार्तिक मास में न करें हल्दी का दान

कार्तिक मास में हल्दी का दान भी करने से बचना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस मास में हल्दी का दान करने से व्यक्ति की कुंडली में गुरुदोष लग सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए इस माह में हल्दी का दान भूलकर भी न करें। इसके अलावा हल्दी का दान करने से सौभाग्य में भी कमी आने लग जाती है। इसलिए हल्दी का दान करना वर्जित माना गया है।

इसे जरूर पढ़ें - Lord Vishnu: भगवान विष्णु ने क्यों किये थे ये 8 भयंकर छल

कार्तिक मास में न करें लोहे का सामान दान

113666908

कार्तिक मास में लोहे का दान भी नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि लोहे का दान करने से शनिदोष लग सकता है। आपको बता दें, कार्तिक मास का संबंध भगवान विष्णु से है। इसलिए इस माह में लोहे का दान करने से व्यक्ति को अकारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही सुख-समृद्धि में भी कमी आने लग जाती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।