हरियाणा से हैं बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्रियां, अब कर रही हैं इंडस्ट्री पर राज

हरियाणा की ब्यूटी हैं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, कुछ अभिनेत्री का नाम सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान।

 
juhi chawla networth

हरियाणा के लोग देश का गौरव बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है, फिर चाहे देश के लिए ऑलंपिक जीतना हो या देश की सुरक्षा के लिए आर्मी की ड्यूटी। ऐसे में हरियाणा की लड़कियां बॉलीवुड को कैसे भूल सकती हैं।आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं, जो हरियाणा की हैं और उन्होंने बॉलीवुड में खूब लोकप्रियता हासिल की है।

हरियाणा से कई ऐसे सेलेब्स है जिन्होने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हरियाणा में कई फेमस सिंगर्स भी हैं। जिनको आज किसी पहचान की जरुरत नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं हरियाणा की कुछ फेमस एक्ट्रेस के बारें में।

जूही चावला

जूही चावला को आज किसी भी पहचान की जरुरत नहीं है। 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल जूही चावला हरियाणा के अंबाला जिले से ताल्लुक रखती है। एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्म जगत को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। जूही चावला ने बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्मों में भी काम किया है। जूही 50 साल की उम्र पार कर चुकी हैं। लेकिन आज भी बहुत ज्यादा सुंदर दिखती हैं और सोशल मीडिया पर उनको लाखों लोग फॉलो करते हैं। 1986 के जमाने में बनी फिल्म ‘सल्तनत’ में लीड ऐक्ट्रेस का रोल निभा कर जूही चावला ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्में गोविदा के साथ किया था।

parineeti chopra

इसे भी पढ़ेंःशादी के 25 साल बाद जूही चावला ने खोला राज़, इसलिए गुपचुप तरीके से रचाया था ब्याह, जानें उनकी लव स्टोरी

परिणीति चोपड़ा

मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर परिणीती चोपड़ा ने भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में देखा गया है। फिल्मों के साथ अभिनेत्री रियलिटी शो को जज क्या करती है। ऐसे में अभिनेत्री को किसी पहचान की जरुरत नहीं हैं। परिणीती चोपड़ा का जन्म हरियाणा के अंबाला जिले में हुआ था। बेहद ही कम समय में इन्होने बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बना ली है। साल 2011 में लेडीज वर्सेज रिकी बहल से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली परिणीति चोपड़ा की लीड एक्ट्रेस के तौर पर पहली फिल्म 'इशकजादे' थी।

इसे भी पढ़ेंःट्रेडिशनल वियर में दिखना चाहती हैं एलिगेंट तो परिणीति चोपड़ा से लें टिप्स

malaika sekhawat

मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड की आइटम गर्ल मानी जाने वाली मल्लिका शेरावत का जन्म हरियाणा के हिसार जिले में हुआ था। एक्ट्रेस को आइटम गर्ल के नाम से काफी अधिक पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा था जिसे उन्होंने बाद में बदल लिया था। फिल्मों से ज्यादा अभिनेत्री को उनके आइटम सांग्स के लिए पंसद किया जाता है।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आप इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP