herzindagi
these actresses has been a victim of domestic violence

अपने जीवन में घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं ये एक्ट्रेस

कई ऐसी बॉलीवुड सेलेब्स हैं जिन्होंने घरेलू हिंसा का दंश झेला है। ये एक्ट्रेसेस लंबे समय तक घरेलू हिंसा का शिकार रह चुकी हैं।
Editorial
Updated:- 2023-01-27, 13:42 IST

जब बात घरेलू हिंसा की होती है तो यह माना जाता है कि इस प्रताड़ना को केवल गांव-कस्बों की अनपढ़ महिलाओं को ही झेलना पड़ता है। जबकि यह पूरी तरह से सच नहीं है। आज भले ही समाज तरक्की कर रहा हो और चारों ओर प्रगति हो रही हो। लेकिन महिलाओं के प्रति लोगों की सोच आज भी रूढ़िवादी ही है। यहां तक कि घर की चारदीवारी के भीतर वे शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना की शिकार होती है। इनमें केवल अनपढ़ या अपने पति पर आर्थिक रूप से निर्भर स्त्री ही शामिल नहीं है, बल्कि अच्छे घराने से संबंध रखने और लाखों-करोड़ों कमाने वाली एक्ट्रेसेस भी शामिल हैं।

सुनकर थोड़ा अजीब लगे, लेकिन समाज के सच का आइना यही है। लाखों दिलों पर राज करने वाली इन एक्ट्रेसेस ने अपने निजी जीवन में बहुत अधिक दुखों का सामना किया है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं, जो घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं-

रति अग्निहोत्री

rati agnihotri

रति जब कमल हसन (कमल हसन की जिंदगी के रहस्य) के साथ फिल्म एक दूजे के लिए में नजर आई थीं तो लोगों ने उन्हें बेहद पसंद किया था। फिल्मों में एक्टिंग करते हुए उन्होंने 1985 में बिजनेसमैन अनिल विरवानी से शादी की और फिर एक्टिंग से दूरी बना लीं। लेकिन शादी के 30 साल बाद रति ने अपने पति अनिल के खिलाफ घरेलू हिंसा, प्रताड़ना और जान से मारने की कोशिश की शिकायत दर्ज करवाई। उस समय उन्होंने बताया कि रति ने केवल अपने बेटे तनुज के कारण इतने लंबे समय तक घरेलू हिंसा को झेला। हालांकि, बाद में उनका बेटा ही उनकी हिम्मत बना और वह इस प्रताड़ना से बाहर आ सकीं।

इसे जरूर पढ़ें:छोटे पर्दे से शुरू किया था इन अभिनेत्रियों ने अपना करियर, आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में हैं जाना-माना नाम

ऐश्वर्या राय बच्चन

aishwarya

एक वक्त था, जब ऐश्वर्या राय और सलमान खान एक रिश्ते में थे और लोग उन्हें एक साथ देखना पसंद करते थे। उन दोनों की फिल्म हम दिल दे चुके सनम भी सुपरहिट रही थी। लेकिन कुछ वक्त बाद वे दोनों अलग हो गए थे और उस दौरान ऐश्वर्या ने बताया था कि सलमान खान के बुरे व्यवहार के चलते उन्होंने ऐसा किया। यहां तक कि साल 2002 सलमान फिल्म चलते चलते के सेट पर आ गए थे। उन्होंने ना केवल ऐश्वर्या पर हाथ उठाया, बल्कि सेट को भी नुकसान पहुंचाया। सलमान की इस हरकत के कारण ऐश्वर्या के हाथ से वह फिल्म चली गई और फिर इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने लीड रोल निभाया।

ज़ीनत अमान

zeenat aman

ज़ीनत अमान (पति के अंतिम संस्कार में जीनत अमान क्यों नहीं पहुंची थीं) की गिनती 70 के दशक की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक थीं। यहां तक कि उन्होंने 1970 में मिस एशिया पैसिफ़िक का खिताब जीता था। ऐसा करने वाली वह भारत की पहली महिला थीं। 1978 में उन्होंने संजय खान के साथ शादी की। लेकिन उन्हें अपनी शादी में बहुत अधिक दर्द झेला। शादी के एक साल बाद उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी। रिपोर्ट के अनुसार, संजय ने होटल ताज में पहली अपनी पत्नी के सामने जीनत की बेरहमी से पिटाई की। इससे उसकी आंख पर एक निशान पड़ गया था। इसके कारण वह शॉक में चली गईं और उन्हें दिन में तीन बार एंटी-डिप्रेसेंट के इंजेक्शन लगाने पड़ते थे। यहां तक कि संजय के बाद जीनत अमान ने मजहर खान से शादी कर ली, लेकिन उसने भी जीनत को शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित किया था।

इसे जरूर पढ़ें:जब शूटिंग के दौरान साउथ सुपरस्टार पर आ गया था रेखा की मां का दिल

करिश्मा कपूर

karishma kapoor

करिश्मा कपूर ने लंबे समय तक बॉलीवुड में राज किया है और अपने नाम कई सफल फिल्में की है। हालांकि, अपने करिया के पीक पर करिश्मा ने 2003 में एक उद्योगपति संजय कपूर के साथ शादी की। लेकिन शादी के 13 साल बाद एक्ट्रेस ने 2014 में तलाक के लिए अर्जी दी। उस दौरान उन्होंने बताया था कि उनके पति संजय कपूर और उसके परिवार ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। लंबी कानूनी कार्यवाही के बाद, करिश्मा कपूर को संजय कपूर से तलाक व अपने बच्चों समायरा और कियान की कस्टडी मिली थी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।