herzindagi
people are never serious about relationship MAin

रिलेशनशिप को कभी सीरियस नहीं लेते ये लोग, कहीं आपका पार्टनर तो नहीं इनमें शामिल

अगर आप पहली बार किसी अजनबी के साथ रिलेशनशिप में बंध रहे हैं और आप उसके बारे में कुछ नहीं जानते हैं तो आप उसकी राशि से काफी हद तक अंदाजा लगा सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2019-10-02, 17:00 IST

कुछ लोग रिलेशनशिप को लेकर बहुत सीरियस होते हैं तो कुछ लोग कभी सीरियस नहीं होते हैं। हालांकि यह चीज पूरी तरह से पर्सन टू पर्सन डीमेंड करती है। आप किसी की शक्ल या किसी की बातों से किसी भी इंसान को जज नहीं कर सकते हो कि वह रिलेशनशिप को किस तरह हैंडल करेगा। दूसरी तरफ यह भी सच है कि राशि का असर कहीं न कहीं इंसान के चरित्र पर पड़ता है। अगर आप पहली बार किसी अजनबी के साथ रिलेशनशिप में बंध रहे हैं और आप उसके बारे में कुछ नहीं जानते हैं तो आप उसकी राशि से काफी हद तक अंदाजा लगा सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी राशि वालों के बारे में बता रहे हैं जो रिलेशनशिप को लेकर कभी सीरियस नहीं होते हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Tips: ये 5 बातें पार्टनर के दिल में आपके लिए फिर से प्यार जगा देंगी

मिथुन राशि वाले

people are never serious about relationship inside

मिथुन राशि के लोग बहुत ही खुले विचारों के होते हैं। ऐसा नहीं है कि इन्हें रिलेशनशिप से एलर्जी होती है, लेकिन ये लोग किसी को सीरियस कमेंटमेंट देने से पीछे हटते हैं। इन्हें किसी भी बंधन में बंधना अच्छा नहीं लगता है। इस राशि के लोग हमेशा अपनी लाइफ में कुछ नया चाहते हैं। इसलिए अगर आप मिथुन राशि के किसी व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में हैं तो आपको कभी भी धोखा मिल सकता है।

 

तुला राशि

people are never serious about relationship inside

इस राशि के लोग बहुत चुलबुले और बेबाक होते हैं। अपनी बात को किसी के सामने रखने से यह लोग जरा भी पीछे नहीं हटते हैं। अगर रिलेशनशिप की बात आती है तो तुला राशि के लोग बहुत जल्दी कमेंटमेंट दे देते हैं। लेकिन जब उसे पूरा करने के वक्त ये लोग आसपास भी नहीं दिखते हैं। इसलिए अगर आपको किसी तुला राशि के लड़के से कमेंटमेंट मिला है तो उसके पूरा होने तक ज्यादा खुश न हो और न ही उस लड़के पर आंख बंद कर विश्वास करें। क्योंकि आपको प्यार में कब धोखा मिल जाए यह आप भी जानती हैं। यह अपना काम निकालने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में नहीं खलेगी दूरी, बस इन छोटे-छोटे टिप्स को करें फॉलो

मकर राशि

people are never serious about relationship inside

 

मकर राशि के लोग बहुत दिलफेंक किस्म के होते हैं। इन्हें जहां भी सुंदर लड़कियां दिखती हैं ये अपना दिल दे बैठते हैं। यह अपने पार्टनर को कोई तवज्जो नहीं देते हैं। सीरियस रिलेशनशिप में होने के बाद भी मकर राशि के लोग कैरेक्टर के ढीले होते हैं। यह अपने पार्टनर से लड़ने के बहाने ढूंढते है। अगर इन्हें कोई अच्छी लड़की मिल जाती है तो यह जबरदस्ती आपके लड़ कर अलग हो जाते हैं। यही वजह है कि यह किसी भी व्यक्ति से इमोशनल गैप बना कर रखते है। अगर आप किसी मकर राशि के लड़के के साथ रिलेशनशिप में हैं तो सतर्क हो जाएं।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।