Thai Pongal Rangoli Designs: थाली और बोतल की मदद से इस तरह बनाएं आसान रंगोली डिजाइन, नहीं फैलेगा रंग

New Pongal Rangoli Designs: थाई पोंगल का त्योहार हर साल पोंगल के दूसरे दिन बनाया जाता है। इस दिन घर के आंगन में रंगोली बनाना शुभ होता है।

 

thai pongal easy rangoli designs

हर साल पोंगल का त्योहार लगातार 4 दिनों तक मनाया जाता है। पोंगल का अर्थ है फसल का मौसम। इस पर्व का अर्थ सूर्य देवता और इंद्र देवता को प्रसन्न करना होता है, ताकि साल भर अच्छी धूप और अच्छी वर्षा हो। सूर्य देवता और इंद्र देवता की कृपा से ही किसानों की फसल अच्छी होती है और हम सभी को भोजन मिलता है।

इस पर्व में रंगोली बनाने का विशेष महत्व है। सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के रंगोली डिजाइन बनाते हैं। अगर आप भी आसान रंगोली डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आप थाली और बोतल की मदद से आसानी से रंगोली डिजाइन बना लेंगे।

थाई पोंगल के दिन बनाएं ऐसे रंगोली डिजाइन (Matka Rangoli Designs)Matka Rangoli Designs

थाई पोंगल के दिन अनाज रखे हुए मटके का रंगोली डिजाइन बनाना शुभ होता है। अगर आप कोई खूबसूरत रंगोली डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो यह डिजाइन बेस्ट है। आप रंगोली की चमक बनाने के लिए स्पार्कल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके पास रंगोली कलर नहीं है, तो आप इस तरह का डिजाइन पीले फूलों से भी बना सकते हैं।

मटके के साइड में बनाएं पेड़ (Easy Matka Rangoli Designs)

Matka Rangoli Design

क्योंकि यह पर्व किसानों और कृषि से जुड़ा हुआ है, इसलिए मटके के साइड में पेड़-पौधे बनाना शुभ माना जाता है। आप इस तरह के रंगोली डिजाइन अपने घर के छत पर बड़े स्पेस में बना सकते हैं। इसके लिए आपको तरह-तरह के रंगों की जरूरत होगी। अगर आप इसे अपने घर के अंदर कमरे में बनाना चाह रहे हैं, तो आपको इसे छोटा करने के लिए मटके का डिजाइन छोटा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Rangoli Designs: पोंगल पर घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये रंगोली डिजाइंस

चाय छन्नी की मदद से भरे रंग (Easy Rangoli Designs For Thai Pongal)

thai rangoli

अगर आपके घर में बोतल नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप चाय छन्नी की मदद से आसानी से रंग भर सकते हैं। रंगोली बनाने का यह तरीका सबसे ज्यादा यूज किया जाता है।(5 मिनट में बनाएं दिए वाली रंगोली डिजाइन)

फूलों वाली रंगोली

इस तरह के रंगोली डिजाइन बनाने में आपको मात्र 10 मिनट लगेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आपको रंग फैलने और डिजाइन बनानें की चिंता भी नहीं रहेगी। अक्सर लोग फूलों वाली रंगोली पोंगल के इस पर्व में बनाना पसंद करते हैं। अगर आपके पास समय कम है, तो आप इस तरह का रंगोली डिजाइन ट्राई करें।(इस तरह बनाएं Kolam Rangoli Design)

हैंगर और चूड़ियों की मदद से बनाएं रंगोली डिजाइन (Rangoli Designs For Thai Pongal)

Rangoli Designs For Thai Pongal

अगर आप रंगोली बनाना नहीं आता है, तो आप चूड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। चुड़ियों वाला यह डिजाइन बनाकर आप सूर्य देवता या मटके का डिजाइन बना सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- simple_rangoli, Insta, Youtube

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP