herzindagi
astro tattoo

अपनी राशि के अनुसार ऐसे बनवाएं टैटू, चमक सकती है आपकी किस्मत

सभी लोग अपनी शैली को व्यक्त करने के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं। कोई बालों में रंगों का चुनाव करता है। तो कोई कपड़े खरीदता है, लेकिन कई लोग ऐसे हैं। जो अपने शरीर पर टैटू बनवाते हैं। 
Guest Author
Editorial
Updated:- 2023-08-02, 16:54 IST

व्यक्ति अपनी सुंदरता के लिए क्या कुछ नहीं करता है। कोई नए कपड़े लेता है, तो कोई बालों में तरह-तरह के स्टाइल करवाता है। जिसमें से कुछ लोग शरीर पर टैटू भी बनवाते हैं। टैटू भ कई प्रकार के होते हैं। कई लोग ग्रहों के हिसाब से भी अपने शरीर पर टैटू बनवाता है।

अब ऐसे में अगर आप अपने शरीर पर राशि के हिसाब से टैटू बनवाने की सोच रहे हैं, तो ये लेख आपके लिए ही है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से 12 राशि के हिसाब से टैटू बनवाने के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

मेष राशि वाले बनवाएं दिल का टैटू

मेष राशि के लोग भावुक और आत्मविश्वासी होते हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को अपने शरीर पर दिल का टैटू बनवाना शुभ माना जाता है। 

वृषभ राशि वाले बनवाएं फूल का टैटू

flower tattoo

वृषभ राशि के जातक रोमांटिक और कोमल होते हैं। इसलिए इस राशि के जातक को अपने शरीर पर फूल का टैटू बनवाना अच्छा माना जाता है। 

मिथुन राशि वाले बनवाएं फ्री बर्ड टैटू

मिथुन राशि के जातक स्वतंत्र आत्मा माने जाते हैं। इसलिए इस राशि के जातक को फ्री बर्ड कता टैटू बनवाना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें - ट्रेंड नहीं अपने ग्रह के अनुसार बनवाएं टैटू, जानें आपके भाग्य के लिए कौन सा डिजाइन है बेस्ट

कर्क राशि वाले बनवाएं आकाशीय टैटू

कर्क राशि के जातकों का मूड बार-बार बदलता रहता है। इसलिए इस राशि के जातक को आकाशीय टैटू बनवाना चाहिए। 

सिंह राशि वाले बनवाएं सूर्य का टैटू

surya tattoo

सिंह राशि के जातक सामाजिक होते हैं। इसलिए इस राशि के जातक को सूर्य का टैटू बनवाना चाहिए। 

कन्या राशि वाले बनवाएं भाव का टैटू

कन्या राशि (कन्या राशि स्वभाव) के जातक कोई निर्णय लेने में हमेशा अच्छे होते हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को भाव टैटू बनवाना चाहिए। 

तुला राशि वाले बनवाएं तितली का टैटू

तुला राशि के जातक संतुलित विचारक माने जाते हैं। इसलिए इस राशि के जातक को तितली का टैटू बनवाना चाहिए। 

वृश्चिक राशि वाले बनवाएं काला और सफेद रंग का टैटू

वृश्चिक राशि के जातक हर चीज में खास माने जाते हैं। इसलिए इस राशि के जातक को काला या फिर सफेद रंग का टैटू बनवा सकते हैं। 

धनु राशि वाले बनवाएं यात्रा से संबंधित टैटू

धनु राशि के जातक साहसी माने जाते हैं। इसलिए इस राशि के जातक यात्रा से संबंधित कोई भी टैटू बनवा सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - टैटू डिजाइन सलेक्ट करते समय ध्यान रखें यह बातें

मकर राशि वाले बनवाएं ट्री का टैटू

मकर राशि (मकर राशि स्वभाव) के जातक जमीन से जुड़े हुए होते हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को ट्री का टैटू बनवाना चाहिए। 

कुंभ राशि वाले बनवाएं एलियन का टैटू

कुंभ राशि के जातक भीड़ से अलग दिखना पसंद करते हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को एलियन से संबंधित कोई भी टैटू बनवाना चाहिए। 

मीन राशि वाले बनवाएं जल से संबंधित टैटू

मीन राशि के जातक बेहद रोमांटिक होते हैं और कलात्मक प्रकृति के भी माने जाते हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को जल से संबंधित टैटू बनवाना चाहिए।

 

अगर आप अपनी राशि के अनुसार टैटू बनवाने की सोच रहे हैं, तो यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit - freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।