Diwali Rangoli Designs 2023: दिवाली के आते ही लोग अपने घर की सजावट शुरू कर देते हैं। दिवाली के दिन घर को सजाने के लिए आपको रंगोली जरूर बनानी चाहिए। आप आसानी से भी रंगोली के खूबसूरत डिजाइन बना सकते हैं। खासतौर पर स्वास्तिक वाली रंगोली को बनाना और भी ज्यादा आसान होता है। इस आर्टिकल में देखें स्वास्तिक वाली रंगोली के आसान डिजाइन।
स्वास्तिक वाली रंगोली बनाने के लिए आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं। रंगोली के इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको बस स्वास्तिक बनाकर उसके अंदर अलग-अलग रंगों से डिजाइन बनाने हैं। इस रंगोली को खास लुक देने से लिए साइज में फूल और दीपक सजाएं।
इसे भी पढ़ेंः Mor Rangoli Designs for Diwali: 10 मिनट में बन जाएंगे मोर के ये रंगोली डिजाइन, बस इन आसान टिप्स को करें फॉलो
आप फूल सर्कल में 5 से 6 फूल बनाकर भी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस फूल के बीच में कलर डालकर कंघी की मदद से जाल बनाना है। अब बीचों-बीच छोटा सा स्वास्तिक बना दें। आप चाहें तो इस रंगोली के साइड में पत्तियां भी बना सकते हैं।
आप फूलों से स्वास्तिक बनाकर उसकी चारों ओर कलर डालकर भी रंगोली को सजा सकते हैं। इससे रंगोली काफी सुंदर लगती है। इस रंगोली को पूरा करते-तरते काफी अच्छा खासा स्पेस यूज हो जाता है। ऐसे में आपको ज्यादा जगह पर इस डिजाइन को बनाना चाहिए।
अगर आपको रंगोली बनाने में परेशानी होती है, तो आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको बस ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। स्केल की मदद से इस रंगोली को और अच्छे से बनाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ेंः Border Rangoli Designs for Diwali: दीवारों के बॉर्डर पर 5 मिनट में बनाएं ये नए रंगोली डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।