सनी लियोनी फिर से बनी मां, दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

सनी लियोनी के घर खुशियां आई हैं। इनके घर में जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है। बच्चों के जन्म के बाद सनी लियोनी खुद को खुशकिस्मत बता रही हैं। 

sunny leone blessed with twin babymain

सनी लियोनी के घर खुशियां आई हैं। इनके घर में जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है। बच्चों के जन्म के बाद सनी लियोनी खुद को खुशकिस्मत बता रही हैं। उन्के घर में दो जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंज रही हैं। इस बात की जानकारी सनी लियोनी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। सनी ने अपनी पूरी फैमिली फोटो शेयर करते हुए ये खुशखबरी हमारे साथ बांटी है। इसके साथ इन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है।

इस फोटो में सनी नियोनी अपने पति के साथ हैं और इ दोनों के साथ इनके तीनों बच्चे भी है। फैमिली फोटो में निशा कौर वेबर, जो की उनकी पहली बेटी है, बीच में बैठी हैं और सनी व उनके पति डेनियल वेबर ने हाथ में एक-एक बच्चे को पकड़ा हुआ है। नए मेहमान के आने से तीनों काफी खुश लग रहे हैं।

सरोगेसी के द्वारा हुआ इनका जन्म

इन बच्चों का जन्म सेरोगेसी के जरिये हुआ है। सनी ने जो पोस्ट शेयर की है उसके द्वारा इस बात का अनुमान लगया जा रहा है। जिसकी प्लानिंग दोनों ने पिछले साल जून में ही कर ली थी। बच्चों का जन्म कुछ हफ्तें पहले ही हुआ है। लेकिन फोटो अभी सामने आई है।

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) onMar 4, 2018 at 9:43pm PST

निशा को लिया था गोद

बता दें कि सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने पिछले साल 21 महीने की निशा कौर को गोद लिया था। निशा महाराष्ट्र के लातुर जिले की रहने वाली हैं। हालांकि, बच्ची की पहचान उजागर करने के मामले में दोनों विवादों में भी फंस चुके हैं। ये दोनों निशा का काफी ख्याल रखते हैं। कई बार सनी और उनके पति बेटी निशा के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ जाते हैं। वहीं अब उनके दो बेटे भी उनकी जिन्दगी में आ गए हैं। सनी ने उनका नाम अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर रखा है।

2000 में की थी शादी

36 साल की सनी लियोनी ने 2000 में डेनियल सिंह वेबर से शादी की थी। इस जोड़ी ने पिछले साल जुलाई में एक अनाथ बच्ची को गोद लेकर सराहनीय कदम उठाया था।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP