सनी लियोनी के घर खुशियां आई हैं। इनके घर में जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है। बच्चों के जन्म के बाद सनी लियोनी खुद को खुशकिस्मत बता रही हैं। उन्के घर में दो जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंज रही हैं। इस बात की जानकारी सनी लियोनी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। सनी ने अपनी पूरी फैमिली फोटो शेयर करते हुए ये खुशखबरी हमारे साथ बांटी है। इसके साथ इन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है।
इस फोटो में सनी नियोनी अपने पति के साथ हैं और इ दोनों के साथ इनके तीनों बच्चे भी है। फैमिली फोटो में निशा कौर वेबर, जो की उनकी पहली बेटी है, बीच में बैठी हैं और सनी व उनके पति डेनियल वेबर ने हाथ में एक-एक बच्चे को पकड़ा हुआ है। नए मेहमान के आने से तीनों काफी खुश लग रहे हैं।
इन बच्चों का जन्म सेरोगेसी के जरिये हुआ है। सनी ने जो पोस्ट शेयर की है उसके द्वारा इस बात का अनुमान लगया जा रहा है। जिसकी प्लानिंग दोनों ने पिछले साल जून में ही कर ली थी। बच्चों का जन्म कुछ हफ्तें पहले ही हुआ है। लेकिन फोटो अभी सामने आई है।
बता दें कि सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने पिछले साल 21 महीने की निशा कौर को गोद लिया था। निशा महाराष्ट्र के लातुर जिले की रहने वाली हैं। हालांकि, बच्ची की पहचान उजागर करने के मामले में दोनों विवादों में भी फंस चुके हैं। ये दोनों निशा का काफी ख्याल रखते हैं। कई बार सनी और उनके पति बेटी निशा के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ जाते हैं। वहीं अब उनके दो बेटे भी उनकी जिन्दगी में आ गए हैं। सनी ने उनका नाम अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर रखा है।
36 साल की सनी लियोनी ने 2000 में डेनियल सिंह वेबर से शादी की थी। इस जोड़ी ने पिछले साल जुलाई में एक अनाथ बच्ची को गोद लेकर सराहनीय कदम उठाया था।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।