herzindagi
sunita williams know when and how will she return

अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स जानिए कब और कैसे आएंगी वापस

सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर अब भी अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। चलिए जानते हैं उनसे जुड़े सारे अपडेट।   
Editorial
Updated:- 2024-08-26, 15:42 IST

अंतरिक्ष में फंसे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर कहां जा रहा हैं कि वह इस साल धरती पर वापसी नहीं कर पाएंगे। नासा ने खुद कहा है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी अगले साल फरवरी में हो सकती हैं। बता दें दोनों यात्रियों ने जून के महीने में उड़ान भरी थी। 

क्या वापस आ पाएगी सुनीता विलियम्स 

नासा और बोइंग उनकी पृथ्वी पर वापसी की तैयारी में जुटे हैं लेकिन सैटेलाइट में आई खराबी के कारण उनकी वापसी नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में सबके बीच यही सवाल चल रहा है कि क्या भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो उनकी मदद कर सकता है या नहीं। 

एस सोमनाथ ने जानिए क्या कहा

sunita williams space mission

सुनीता विलियम्स इस मिशन पर अपने दोस्त विल्मोर के साथ गई थी। जब इसरो के चीफ एस सोमनाथ से पूछा गया कि क्या वह सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर की वापसी की तैयारी कर रहे हैं तो उन्होंने कहा था कि हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अमेरिका या रूस की मदद से यह मिशन को पूरा कर पाएंगे। 

इसरो चीफ ने क्या कहा 

इसरो चीफ एस सोमनाथ आगे कहते हैं कि भारत के पास ऐसा कोई स्पेसक्राफ्ट नहीं है जो उन्हें वापस ला सकें। हालांकि अमेरिका के पास स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट है जो उनकी मदद कर सकता है। साथ ही रूस के पास भी सोयुज स्पेसक्राफ्ट है जो उसकी जान बचा सकता है। 

इसे भी पढ़ें- अंतरिक्ष में फंसी हैं सुनीता विलियम्स, जानिए NASA के पास है कितना समय

स्पेस में कैसे फंसी सुनीता विलियम्स 

बोइंग स्टारलाइनर को लांच करने से पहले भी दिक्कत थी। इसके बाद भी बोइंग स्टारलाइनर  को लांच किया गया। स्पेस स्टेशन के उड़ान भरने के बाद ही इंजीनियरों ने देखा कि कुछ थ्रस्टर्स उम्मीद के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही हीलियम सिस्टम में भी खराबी को देखा गया। ऐसे में वह सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को धरती पर सही सलामत वापस लाना चाहते हैं इसलिए ही वह पूरे तरीके से यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि स्पेसक्राफ्ट में कोई दिक्कत ना हो। यही कारण है कि उन्हें धरती पर वापसी करने में ज्यादा समय लग रहा है। 

इसे भी पढ़ें- भारतीय मूल की Sunita Williams ने अपनी तीसरी अंतरिक्ष यात्रा में रच दिया इतिहास, किया यह बड़ा काम

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit - sunita williams instagram

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।