herzindagi
honeymoon anil kapoor

Throwback: हनीमून पर अनिल कपूर के बिना गई थीं सुनीता कपूर, जानें क्‍या थी वजह

हनीमून के लिए अनिल कपूर को छोड़ कर अकेले ही चली गई थीं उनकी वाइफ सुनीता कपूर। जानें क्‍यों। 
Editorial
Updated:- 2020-04-16, 08:30 IST

बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्‍टर अनिल कपूर और उनकी वाइफ सुनीता कपूर की लव स्‍टोरी बहुत ही इंट्रेस्टिंग है। मगर, उससे भी ज्‍यादा इंट्रेस्टिंग है अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी से जुड़ा यह रोचक किस्‍सा, जो खुद अनिल कपूर ने एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए पुराने इंटरव्‍यू में रिवील किया था। 

दरअसल, अनिल कपूर ने बताया था कि कैसे उनकी वाइफ सुनीता कपूर उनके बिना ही हनीमून पर अकेले ही विदेश घूमने चली गई थीं। 

इसे जरूर पढ़ें: सोनम कपूर ने मां सुनीता कपूर के बर्थडे पर लिखा ये प्यारा सा मैसेज

sunita kapoor anil kapoor honeymoon

जाहिर है यह सुन कर आपको भी हैरानी हो रही होगी। मगर, अनिल कपूर ने यह बात मुस्‍कुराते हुए रिवील की थी। उन्‍होंने बताया था, 

'जब मैंने सुनीता के आगे शादी की बात रखी तो उसने मेरे आगे 2 शर्त रखीं। पहली शर्त थी कि मेरे पास मेरा घर हो और दूसरी शर्त थी कि घर में खाना बनाने वाली हो। ऐसा सुनीता ने इसलिए कहा था क्‍योंकि वह किचन में घुस कर पूरे दिन मेंरे लिए खाना नहीं बनाना चाहती थी। तो मैंने सुनीता की इस डिमांड को पूरा करने के लिए मैंने  फिल्‍म 'मेरी जंग' साइन कर ली। मुझे लगा फिल्‍म से जो पैसा मिलेगा उससे घर भी आ जाएगा और किचन में काम करने वाली बाई भी।'   सोनम कपूर की मॉम सुनीता की पिलाटेस से आपको भी मिलेंगी फिट रहने की प्रेरणा

 

इसे जरूर पढ़ें: फिल्मी कहानी की तरह है अनिल कपूर और सुनीता की लव स्टोरी, पुरानी तस्वीरों संग जानें इनकी कहानी

अनिल ने आगे बताया, 'घर खरीदने के दूसरे ही दिन मैंने सुनिता से कहा कि हम कल ही शादी कर रहे हैं। मैंने उसके आगे शर्त रखी कि या तो कल ही शादी करेंगे या फिर कभी नहीं। इस तरह से हमारी शादी दूसरे ही दिन हो गई। शादी के 3 दिन बाद ही मैं शूटिंग पर चला गया और सुनीता अकेले ही हनीमून मनाने के लिए विदेश चली गई।' बॉलीवुड में बहुत सारे ऐसे कपल्‍स हैं जिनकी शादी एक दिन में ही तय हुई और दूसरे दिन हो भी गई। मगर, अनिल कपूर और सुनीता कपूर की तरह कोई अकेले हनीमून पर नहीं निकला। अनिल कपूर ने '1942 ए लव स्टोरी' में काम करने से क्यों कर दिया था इनकार, जानिए

honeymoon bollywood

वैसे अनिल कपूर ने अपने पुराने इंटरव्‍यू में इस बात का खुलासा भी किया कि बेशक सुनीता कपूर को खाना बनाने का शैक नहीं था मगर उनकी दोनों बेटियां रेहा कपूर और सोनम कपूर दोनों ही बहुत अच्‍छी कुक हैं। जहां रेहा पहले से ही अच्‍छी कुक हैं वहीं सोनम कपूर शादी के बाद से कुकिंग में अपना इंट्रेस्‍ट दिखा रही हैं। सोनम कपूर के इंस्‍टाग्राम को अगर चेक किया जा तो आपको पता चलेगा कि वह नई-नई रेसिपीज बना रही हैं और अपने ससुराल वालों को दिल जीत रही हैं। 

 

गौरतलब हैं, अनिल कपूर और सुनीता कपूर ने शादी से पहले एक दूसरे को 11 साल डेट किया था। वर्ष 1984 में दोनों ने शादी की थी और अब उनकी शादी को 35 वर्ष पूरे हो चुके हैं। अनिल कपूर और सुनीता कपूर के 3 बच्‍चे सोनम कपूर, रेहा कपूर और हर्षवर्धन कपूर है। अनिल कपूर ने पूछा एक लड़की को देखा तो कैसा लगा, अर्जुन ने फिर भी छिपाया अपना प्यार

Image Credit: anil kapoor/instagram 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।