herzindagi
mana shetty business

बिजनेसवुमेन हैं सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी, चलाती हैं करोड़ों का बिजनेस

कमाई के मामले में पति सुनील शेट्टी से काफी आगे हैं माना शेट्टी, वह एक नहीं बल्कि कई बिजनेस से जुड़ी हुई हैं।
Editorial
Updated:- 2021-11-23, 13:11 IST

बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर हैं, जिनकी पत्नियां उनसे दोगुना कमाती हैं। भले ही वो लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन उनकी शानों-शौकत किसी स्टार से कम नहीं। उनकी कमाई की वजह से वह अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर की अमीर पत्नियों की जब बात होती है तो उसमें दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी का नाम जरूर लिया जाता है। माना शेट्टी अक्सर बॉलीवुड इवेंट और पार्टी में अपने पति सुनील शेट्टी के साथ नजर आती हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि मना शेट्टी एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन हैं।

माना शेट्टी का एक नहीं बल्कि कई बिजनेस हैं। उनका व्यापार काफी फैला हुआ है, इसके अलावा उन्होंने काफी निवेश भी किया हुआ है। बता दें कि माना शेट्टी के पिता एक गुजराती मुस्लिम थे, जिनका नाम इफ्तिखार एम कादरी है। उनके पिता पेशे से एक वास्तुकार हैं और उनकी मां एक सामाजिक कार्यकर्ता। वहीं बिजनेस वुमेन होने के साथ-साथ माना शेट्टी एक सोशल एक्टिविस्ट भी हैं।

एक नहीं कई बिजनेस चलाती हैं माना शेट्टी

sunil shetty wife

माना शेट्टी बिजनेस चलाने के अलावा उनका एक अपना एक एनजीओ भी है। माना 'सेव द चिल्ड्रन इंडिया नाम के एनजीओ से जुड़ी हुई हैं। इसके लिए वह 'अराईश' नामक एक प्रदर्शनी भी आयोजित करती हैं, इससे मिलने वाले राशि का उपयोग वो वंचित महिलाओं और लड़कियों की मदद के लिए किया जाता है। माना एक फैशन डिजाइनर भी हैं और वो वह अपनी बहन के साथ 'माना और ईशा' नाम से एक कपड़ों का ब्रांड भी चलाती हैं। माना अपने पति सुनील शेट्टी के साथ मिलकर रीयल एस्टेट फर्म भी चलाती हैं। जिसका नाम S2 रियलिटी एंड डेवलपर्स है। उनका यह बिजनेस काफी सालों से चल रहा है और इसके जरिए उन्होंने मुंबई में 21 शानदार विला भी बनाए हैं। उनका ये विला में सुख और सुविधाओं से लैश हैं। इसके अलावा घर की लग्जरी इंटीरियर और फर्नीचर भी काफी आकर्षित हैं, जो उनके घर को खूबसूरत बनाते हैं। यही नहीं माना शेट्टी का मुंबई में आर-हाउस नाम का एक लग्जरी डेकोर और गिफ्ट आइटम लाइफस्टाइल स्टोर भी हैं।

इसे भी पढ़ें:सफेद डिजाइनर गाउन पर लग गए हैं दाग, तो इस तरह करें क्लीन

कमाई में सुनील शेट्टी से काफी आगे हैं माना शेट्टी

sunil shetty business

माना शेट्टी के बिजनेस से आप अंदाजा लगा सकती हैं वो सुनील शेट्टी से काफी आगे हैं। बिजनेस को संभालने के अलावा माना शेट्टी घर की जिम्मेदारी भी बखूबी संभालती हैं। वहीं लग्जरी लाइफस्टाइल जीने के अलावा माना शेट्टी और सुनील शेट्टी के पास गाड़ियां, कार, बाइक के शानदार कलेक्शन भी हैं।बात करें सुनील शेट्टी की तो वह फिल्मों के अलावा उनका अपना एक रेस्टोरेंट और प्रोडक्शन हाउस भी है। इसके बावजूद वह अपनी पत्नी की कमाई की तुलना में कम हैं। बता दें कि सुनील शेट्टी 90 के दशक के हिट एक्टर माने जाते हैं, फिलहाल उनका बेटा जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाला है। अहान शेट्टी की फिल्म तड़प 3 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, जिसमें वह एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ नजर आएंगे। दोनों की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।

इसे भी पढ़ें:अपनी पूरी जिंदगी घर और गुरु दत्त पर न्यौछावर की थी, आखिर में गीता दत्त को मिला तो बस अफसोस!

फैशनेबल भी हैं सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी

mana shetty

सुनील शेट्टी की पत्नी फैशन के मामले में भी हीरोइनों को जबरदस्त टक्कर देती हैं। हालांकि, वह हमेशा एलीगेंट और सिंपल लुक को कैरी करना पसंद करती हैं। ज्यादातर इवेंट में वह ट्रेडिशनल और कंफर्टेबल आउटफिट में नजर आती हैं। माना हमेशा नो मेकअप लुक कैरी करती हैं, यही नहीं उन्हें इस लुक में काफी पसंद भी किया जाता है। सुनील शेट्टी अक्सर अपनी पत्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। बता दें कि सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की जोड़ी बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली माना शेट्टी से शादी करने के लिए सुनील शेट्टी को काफी मेहनत करनी पड़ी थी। बता दें कि

उम्मीद है कि आपको माना शेट्टी से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।