Garden में लगाएं सफेद फूलों वाले ये खूबसूरत पौधे, फ्रेंड्स और रिश्तेदार भी करेंगे तारीफें

अगर आप बागवानी की शौकीन हैं और अपने गार्डन को हर-तरह के फूलों से सजा देखना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल में बताए गए सफेद फूलों को आप भी अपने बगीचे में लगा सकती हैं।

 
gardens with white flowers

सफेद फूल न केवल बगीचे में सुंदरता और रंग लाते हैं, बल्कि वे शांति, निर्दोषता और पवित्रता का भी प्रतीक माने जाते हैं। अगर आपको भी सफेद फूलों से प्यार है और होम गार्डन में इन फूलों को शामिल करना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल में कुछ सफेद फूलों वाले पौधे बताए गए हैं, जो आपके बगीचे में चार चांद लगा सकते हैं।

सफेद गुलाब के फूल (White Rose)

white roses

गुलाब सबसे लोकप्रिय फूलों में से एक है और यह विभिन्न रंगों में आता है। इसका व्हाइट कलर दिखने में बेहद यूनिक लगता है। आप चाहें तो गुलाब के इस पौधे को अपने गार्डन में लगा सकते हैं। सफेद गुलाब प्यार, सुंदरता और सम्मान का प्रतीक है। वे इतने सुगंधित होते हैं कि आपके बगीचे अट्रैक्टिव लुक देने में कारगर साबित हो सकते हैं।

सफेद लिली के फूल (White Lily)

लिली सुंदर और सुगंधित फूल होते हैं, जो आपको कई रंगों में देखने को मिल जाएंगे। इनमें सफेद लिली की बात ही कुछ और होती है। सफेद लिली शांति, शुद्धता और आध्यात्मिकता का प्रतीक होते हैं। इस फूल के कई आकार भी होते हैं। अगर आप अपने गार्डन में सफेद लिली को लगाएंगे, तो यकीनन आपके साथ-साथ यह पड़ोसियों को भी काफी पसंद आ सकते हैं।

डेज़ी (Daisy)

white Daisy

डेज़ी खुशमिजाज और हंसमुख फूल हैं, जिसमें चमकीले पीले रंग के केंद्र और सफेद पंखुड़ियां होती हैं। यही नहीं, इसके लंबे तने इस पौधे को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने का काम करते हैं। डेजी के पौधे की खास बात यह है कि यह बारहमासी फूल यानी इसमें सालों भर फूल खिलते हैं।

इसे भी पढ़ें-डेज़ी के फूलों से स्किन के लिए इस तरह बनाएं मॉइश्चराइजर

कार्नेशन (Carnation)

Carnation

कार्नेशन दिखने में बेहद अट्रैक्टिव फूल है, जो किसी भी अवसर के लिए उपयुक्त होते हैं। सफेद कार्नेशन प्यार, स्मरण और सम्मान का प्रतीक होता है। यह देखने में खूबसूरत होने के साथ बगीचे में चार चांद लगाने के काम भी करते हैं।

इसे भी पढ़ें-खिड़कियों पर लगाएं ये 5 चमकदार पौधे, घर में रोशनी भी रहेगी बरकरार

पेटुनिया (Petunia)

white petunia

पेटुनिया के फूल वैसे तो लाल, गुलाबी, नीला, पीला आदि कई रंगों के आपको मिल जाएंगे। लेकिन, इसके सफेद रंग के फूलों की पंखुड़ियां देखने लायक होती हैं। इस पौधे को धूप वाली जगह पसंद है। इसलिए आप इसे गर्मी के दिनों में अपने बगीचे या बालकनी में आराम से लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-कड़ी धूप में भी हरे-भरे रहेंगे पौधे, घर के बगीचे में लगाएं ये 5 एवरग्रीन प्लांट्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi, Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP