सोना महापात्रा सुरीली आवाज की धनी हैं और एक बेहतरीन इंडियन प्लेबैक सिंगर हैं। बहुमुखी प्रतिभा की धनी सोना महापात्रा संगीतकार और गीतकार भी हैं। सोना हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन गायकी के लिए जानी जाती हैं। वह न सिर्फ अपनी गायकी के लिए बल्कि अपनी बिंदासपन और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। सोना ने एल्बम, म्यूजिक प्रोग्राम वेबकास्ट, म्यूजिक विडियो, बॉलीवुड फिल्मों और विज्ञापनों में भी अपनी सुरीली आवाज दी है। वहीं, सोना विवादों में घिरे रहने के लिए भी जानी जाती हैं। सोना का नाम अकसर ही किसी न किसी विवाद जुड़ता रहता है। आइए जानें उनके जीवन से जुड़े कुछ अनछुए पहलूओं के बारे में।
इसे जरूर पढ़ें: जानें आलिया-रणबीर एक साथ क्या कर रहे हैं वाराणसी में
सोना का जन्म 17 जून 1976 को ओडिशा के कटक में हुआ था। सोना ने अपनी शुरूआती पढ़ाई भुवनेश्वर से पूरी की है। उसके बाद कॉलेज ऑफ़ इंजिनीरिंग एंड टेक्नोलॉजी से उन्होंने बीटेक में डिग्री ली। उन्होंने सिम्बोसिस से एमबीए किया हैं। एमबीए की डिग्री हासिल करने के बाद वो पैराशूट और मेडिकर जैसी कंपनियों में बतौर ब्रांड मैनजर काम कर चुकी हैं।
सोना ने साल 2005 में फिल्म संगीतकार और संगीत निर्देशक राम संपत से शादी की है। सोना और राम दोनों म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस ओम ग्रोन म्यूजिक के पार्टनर भी हैं। मुंबई में दोनों के अपने अलग-अलग म्यूजिक स्टूडियो हैं।
सोना ने ब्रांड मैनेजर के तौर पर काम करते हुए कई जिंगल्स भी बनाए थे और यही से उनके संगीत जगत के सफर की शुरूआत हुई। उनके फेमस जिंगल्स 'टाटा साल्ट-कल का भारत हैं' और 'क्लोजअप-पास आओ ना'। कई जिंगल्स में उन्होंने अपनी आवाज भी दी है। इसके बाद उन्होंने फिल्मों के लिए गाना शुरू किया और 'डेली-बेली' का 'बेदर्दी राजा' गाने में अपनी आवाज दी। दर्शकों और आलोचकों को उनकी आवाज बेहद पसंद है। उसके बाद वह आमिर खान के शो में बतौर परफॉर्मर नजर आई। वो 'सत्मेव जयते' में गाने घर बहुत याद आता हैं, मुझको क्या बेचेगा रुपैया से बेहद फेमस हुई। इसके बाद उन्होंने आमिर खान स्टारर फिल्म तलाश का गाना 'जिया लागे ना' गाया। सोना ने फिल्म फुकरे में अंबरसरिया गाने में अपनी आवाज दी है।
इसे जरूर पढ़ें: जयललिता के बायोपिक से विद्या बालन के बाहर होने का कारण आया सामने
Photo courtesy- instagram.com(@sonamohapatra)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।