पेड़ हमारे और आपके जीवन में कितना महत्व रखते हैं यह लगभग सभी जानते हैं। एक तरह से इस धरती पर पेड़-पौधे सलामत है तो हम सभी भी सलामत है। अगर पेड़-पौधे न हो तो इंसान से लेकर जानवर का भी अस्तित्व खत्म हो सकता है।
लेकिन आपको बता दें कि इस धरती पर कुछ ऐसे पेड़-पौधे मौजूद हैं जिनके बारे में सुनकर और पढ़कर आप भी कुछ देर के लिए सोच में पड़ जाएंगे।
इस लेख में हम आपको कुछ अनोखे पेड़-पौधों और उनसे जुड़ी कुछ रहस्यमयी कहानियों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
शायद आपको सुनकर थोड़ा अजीब लगे लेकिन, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस धरती पर कुछ ऐसे पेड़ मौजूद हैं जिन्हें हंसने वाले पेड़ के नाम से जाना जाता है।
कहा जाता है कि उत्तराखंड के कालाढूंगी के जंगल में कुछ ऐसे पेड़ हैं जिनके तने पर उंगुलियां स्पर्श करने से शाखाएं कापने लगती हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि इन्हें स्पर्श करने से यह कई बार पेड़ हंसने भी लगते हैं।
इसे भी पढ़ें:शुगर को कंट्रोल करने वाला यह पौधा आप भी घर में ऐसे लगाएं
इंसान चलते हैं यह तो सभी जानते हैं लेकिन पेड़ भी चलते हैं यह शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे। ये विचित्र पेड़ किसी और जगह नहीं बल्कि दक्षिण अमेरिका के वर्षावनों में पाए जाते हैं।
चलने वाले पेड़ों के बारे में स्थानीय लोगों का मानना है कि यह रोजाना दो से तीन सेंटीमीटर की दूरी तय करते हैं। कई लोगों का मानना है कि भारत के सुंदरवन में भी ऐसे पेड़ पाए जाते हैं और यह पेड़ टंबल विड्स नाम की एक घास की प्रजाति है।(इन अजीबो-गरीब चीजें से फर्टिलाइजर बनाएं)
जी हां, धरती पर कुछ ऐसे भी पेड़ हैं जिन्हें रोने वाला पेड़ के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि भूमध्य सागर के इलाके में एक मेंड्रेक नाम का पौधा होता है जिसे काटा जाता है तो पेड़ रोने लगता है।
एक अन्य कहानी है कि अमेरिका के जंगलों में मेट्रिक या मेंड्रेक का पेड़ पाए जाते हैं जो बच्चों की तरह रोते हैं। ऐसा माना जाता है ये पेड़ इसलिए रोते हैं क्योंकि, मेंड्रेक की जड़ काफी हद तक इंसानों की बनावट से मिलती-जुलती है।
इसे भी पढ़ें:गमले के आसपास छिपे मच्छर के लार्वा को दूर करने के टिप्स एंड हैक्स
कहा जाता है कि शर्मिला होना इंसान और जानवरों का स्वभाव है किसी पेड़ या पौधे का नहीं। लेकिन छुई-मुई का पौधा एक ऐसा पौधा है जिसे स्पर्श करते ही शरमा जाते हैं। जैसे ही छुई-मुई की पत्तियों को स्पर्श करते हैं वो सिकोड़ जाती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पौधे को लाजवंती के नाम से भी जाना जाता है।(दुनिया के इन अनोखे पेड़)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@painterfactory,orissapost)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।