herzindagi
unusual Things as Fertilizer

ये अजीबो-गरीब चीजें भी बेहतरीन फर्टिलाइजर की तरह करती हैं काम, जानिए

आपके घर के अंदर ही ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन्हें आप फर्टिलाइजर के रूप में काम में ले सकते हैं। जानिए इस लेख में। 
Editorial
Updated:- 2022-02-10, 15:00 IST

यह तो हम सभी को पता है कि पौधों की बेहतर ग्रोथ के लिए फर्टिलाइजर की जरूरत होती है। यह पौधों को तेजी से बढ़ने में मदद करते हैं। साथ ही साथ उनके पोषक तत्वों को भी बढ़ाते हैं। लेकिन केमिकल फर्टिलाइजर पौधों के लिए उतने फायदेमंद साबित नहीं होते हैं। इसलिए प्लांट्स के लिए नेचुरल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है।

यूं तो आपको मार्केट में कई अलग-अलग तरह के फर्टिलाइजर मिल जाएंगे, लेकिन कभी-कभी हाउसप्लांट के लिए सबसे अच्छा फर्टिलाइजर घर का बना होता है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन आपके घर के भीतर ही ऐसी कई चीजें होती हैं, जो हाउसप्लांट के लिए एक बेहतरीन फर्टिलाइजर के रूप में काम कर सकती हैं। हो सकता है कि आपको अब तक इनके बारे में पता ही ना हो। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप बतौर फर्टिलाइजर यूज कर सकते हैं-

सेरल्स क्रम्ब्स को फर्टिलाइजर की तरह करें इस्तेमाल

fartilizer food

अगर आप हर सुबह नाश्ते में सेरल्स का सेवन करते हैं तो अब आप इसे अपने प्लांट को फीड करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, सेरल्स क्रम्बस पौधों के लिए बहुत अच्छे हैं। वे जिन ग्रेन्स से बने हैं, वे मिट्टी को पोषक तत्वों की आपूर्ति को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है। इसलिए, अब आप जब भी घर में सेरल्स बॉक्स लेकर आएं तो बचे हुए कुछ क्रम्ब्स को बाहर फेंकने की जगह उन्हें अपने घर के पौधे में डालें और धीरे से उन्हें मिट्टी से ढक दें।

फिश टैंक वाटर को फर्टिलाइजर के रूप में करें इस्तेमाल

fish tank

यदि आप अपने घर में फिश बाउल या फिश टैंक की सफाई कर रहे हैं, तो ऐसे में उसके पानी को बाहर फेंकने की जगह उसे अपने पौधों में डाल दें। इसमें नाइट्रोजन, पोटेशियम और फास्फोरस होते हैं, यह तीनों ही पौधों के लिए प्राकृतिक उर्वरक के रूप में कार्य करते हैं। यकीन मानिए, इस पानी को पौधों में डालने से उन्हें बेहद लाभ होगा।

हाउसप्लांट के लिए क्लब सोडा

यदि आपको अपने पौधे के गमले की मिट्टी को बदले हुए काफी समय हो गया है, तो यकीनन उसमें पोषक तत्वों की कमी हो गई होगी। ऐसे में आप क्लब सोडा की मदद से खोए हुए कुछ पोषक तत्वों को वापस लाने की कोशिश करें। सोडा में खनिज कुछ ऐसे ही होते हैं जिनसे मिट्टी समृद्ध होती है। हालांकि, उपयोग करने से पहले सोडा को कमरे के तापमान तक लाना सुनिश्चित करें।

इसे ज़रूर पढ़ें-गार्डन या फिर गमले की मिट्टी में हो रहे हैं कीड़े तो आजमाएं ये उपाय

स्टार्च वाटर को फर्टिलाइजर के रूप में करें इस्तेमाल

home made fertilizer

आपके हाउसप्लांट्स को पोषण की आवश्यकता होती है, विशेष रूप से सर्दियों के मरे हुए मौसम में जब सूरज की रोशनी सीमित होती है, तो ऐसे में उनका ध्यान रखने के लिए आपको एक्सपेंसिव प्लांट फूड खरीदने की जरूरत नहीं होती है। बस याद रखें कि जिस पानी में आप आलू या पास्ता उबालते हैं, उसे ठंडा करके अपने पौधों को पानी देने के लिए इसका इस्तेमाल करें। यह स्टार्चयुक्त पानी (पौधों में डालें 'चावल का पानी', हमेशा रहेंगे हरे-भरे)पौधों के लिए एक बेहतरीन फर्टिलाइजर के रूप में काम करता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-प्लांट्स की नहीं हो रही है ग्रोथ तो मिट्टी तैयार करते समय इन बातों का ध्यान रखें

सब्जी के छिलकों का करें इस्तेमाल

natural fertilizer

अमूमन लोग अपने प्लांट के लिए कंपोस्ट बनाने के लिए फलों और सब्जियों के छिलकोंका ढेर इकट्ठा करते हैं और कंपोस्ट बनने में काफी समय लगता है। अब आप इसके बजाय, छिलके को अपने फ्रिज या फ्रीजर में रखें। जब आपके पास कम से कम एक कप छिलके हो जाए, तो उन्हें रात भर ठंडे पानी में भिगो दें। अगली सुबह छिलका हटा दें और बचा हुआ पानी अब आपके पौधों के लिए एक उर्वरक की तरह काम करेगा। यह पोषक तत्वों और खनिजों से भरपूर है और पूरी तरह से प्राकृतिक है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।