गार्डन या फिर गमले का पौधा हरा भरा नजर आए, इसके लिए सिर्फ पानी या फिर धूप की नहीं बल्कि कई अन्य चीजों की भी आवश्यकता होती है। जैसे अगर आप पौधा लगाने जा रहे हैं तो ये जानना जरूरी है, कि वहां की मिट्टी कैसी है। अगर मिट्टी उपजाऊ नहीं है और उसमें बहुत अधिक कीड़े लगे हैं तो पौधे सही तरह से ग्रोथ नहीं करेंगे। मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए हम तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि, कुछ कीड़े मिट्टी में खाद का काम करते हैं, इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर ज्यादा हैं तो यह पौधों को नुकसान पहुंचा सकते है। शुरुआत में यह कीड़े मिट्टी में लगने के बाद पौधों की जड़ों को खाने लगते हैं, जिसकी वजह से पौधे सूख जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे तरीके, जिसकी मदद से मिट्टी में लगे कीड़ों से छुटकारा पाया जा सकता है।
सबसे पहला काम होता है मिट्टी को धूप सुखाएं, यह तरीका किसी नए पौधे को लगाने से पहले भी किया जाता है, लेकिन अगर इसमें कीड़े हैं तो मिट्टी को निकाल कर धूप में सुखाएं। तेज धूप में मिट्टी जब सूख जाए तो उसे हाथों से मसल कर चेक कर लें, अगर कीड़े हैं तो पता चल जाएगा। तब तक एक मिट्टी छानने वाली छन्नी लें और मिट्टी को छान दें। छानने के बाद अब इस मिट्टी को पौधे लगाने के लिए इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि आपको मिट्टी तेज धूप में सुखानी है।
इसे भी पढ़ें:घर में ही उगाएं स्टीविया जानिए पौधा लगाने के कुछ आसान टिप्स
गमले की मिट्टी में कीड़े हैं तो पहले पौधों को निकाल लें। इस दौरान चेक करें कि पौधों की जड़ों में तो कीड़े नहीं लगे हैं, अगर हैं तो इसे तुरंत पानी से साफ कर दें और नई मिट्टी से जड़ों को ढक कर अलग गमले में शिफ्ट कर दें। कीड़े लगी हुई मिट्टी के लिए एक बाल्टी पानी में 6 से 7 चम्मच विनेगर मिक्स कर घोल तैयार करें। अब मिट्टी पर इसका छिड़काव कर दें और 4 से 5 घंटे के लिए छोड़ दें। एक या दो दिन तक मिट्टी को उलट-पलट कर चेक करें और फिर पौधों को वापस शिफ्ट कर दें।
अगर आपको मिट्टी में सफेद कीड़े अधिक दिख रहे हैं तो इसे भगाने के लिए आप डिस्प्रिन टैबलेट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे पहले 1/4 बाल्टी पानी में दो एस्पिरिनटैबलेट मिक्स कर दें, जब ये पूरी तरह से घुल जाएं तो स्प्रे बॉटल की मदद से मिट्टी में इसका छिड़काव करें। ध्यान रखें कि छिड़काव पौधों में नहीं करना है और जब आप घोल तैयार कर रही हैं तो एस्पिरिन टैबलेट का इस्तेमाल अधिक ना करें।
कई बार हमें यह पता नहीं चल पाता कि आखिर मिट्टी में कीड़े क्यों लग रहे हैं। इसका पता लगाना जरूरी होता है, तभी आप इसका इलाज ढूढ़ पाएंगे। मानसून में अक्सर देखा गया है कि मिट्टी के ऊपर काई जम जाती है, जिसकी वजह से भी बरसाती कीड़े लगे जाते हैं। ऐसे में अधिक बारिश में पौधों को बाहर ना छोड़े। नियमित देखरेख के दौरान एक दिन बीच में छोड़कर खुरपा की मदद से मिट्टी को हमेशा खोदते रहें, ताकि इसमें काई ना जमें।
इसे भी पढ़ें:रजनीगंधा के फूलों से इस तरह बनाएं नेचुरल रूम फ्रेशनर स्प्रे
नीम के पत्तों को मिट्टी के अलावा पौधों से कीड़े भगाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, अगर आप मिट्टी से कीड़े भगा रही हैं तो इसके लिए नीम के पत्तों को सुखाकर पाउडर बना लें। जब आप पौधा लगाएं तो मिट्टी में इस पाउडर को मिक्स कर दें। नीम के पत्तों में मौजूद गुण कीटनाशक का काम करते हैं, और ऑर्गैनिक खाद के लिए यह बेस्ट विकल्प होता है।
आपके गार्डन या फिर गमले की मिट्टी में कीड़े लग रहे हैं तो इन टिप्स को एक बार जरूर ट्राई करें। साथ ही, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।