फ्रेश हर्ब्स और घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लोग प्लांटिंग करना अधिक पसंद करने लगे हैं। कुछ लोग अपने घर में सजावटी पौधों के साथ-साथ उपयोगी पौधे लगाने का भी शौक रखते हैं। आजकल बहुत-से लोग स्टीविया का पौधा भी लगाने लगे हैं क्योंकि यह एक ऐसा औषधीय पौधा है, जिसे शुगर प्लांट भी कहा जाता है। स्टीविया शुगर के मरीजों के लिए बहुत उपयोगी है। इसके पौधे को गमलों, घर या खेतों में आसानी से उगाया जा सकता है।
आपको बता दें कि स्टीविया में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के साथ-साथ कैल्शियम, जिंक, आयरन, फास्फोरस, कॉपर, मैगनीज आदि जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। साथ ही, यह प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी एक अहम भूमिका अदा करता है। इसके अलावा, घर में स्टीविया पौधे की प्लांटिंग करने के लिए बहुत अधिक पैसे भी खर्च नहीं होते हैं, इसलिए स्टीविया प्लांट को हर वर्गीय परिवार आसानी से लगा सकते हैं।
अगर आप भी स्टीविया का पौधा लगाना चाहती हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको स्टीविया पौधा लगाने के बारे में बताने जा रहे हैं। इन टिप्स को अपनाकर आप भी आसानी से गमले में घर पर स्टीविया का पौधा उगा सकती हैं, तो आइए जानते हैं..
पौधे को लगाने के लिए आपको कुछ चीजों की ज़रूरत पड़ेगी। अगर आपके पास यह कुछ चीजें नहीं हैं, तो आप यह बाज़ार से भी खरीद सकती हैं। तो आइए जान लेते हैं वह क्या है...
अब आपका गमला पूरी तरह से तैयार है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि कल ही यह पौधा बड़ा हो जाएगा। पौधे की ग्रोथ होने में काफी टाइम लगता है, तो आप थोड़ा सब्र करें। अगर आपको स्टीविया पौधे की कटिंग नहीं मिल रही है, तो आप नर्सरी से भी पौधा खरीदकर ला सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-मानसून सीजन में पौधों को मरने से बचाने के लिए करें ये 3 काम
इसे ज़रूर पढ़ें-रजनीगंधा के फूलों से इस तरह बनाएं नेचुरल रूम फ्रेशनर स्प्रे
इन टिप्स को अपनाकर आप भी आसानी से स्टीविया का पौधा घर में ही उगा सकती हैं। आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-(@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।