पेड़-पौधे प्रकृति की देन हैं। हम सब पेड़ों पर ही आधारित है। वैसे तो हमारी पूरी दुनिया का 10 प्रतिशत भाग जंगल है। जहां लाखों की संख्या में अलग-अलग प्रजाति के पेड़-पौधे हैं। जो दिखने में खूबसूरत के साथ अजीब भी होते हैं। इन पेड़ों का रहस्य आज तक कोई जान नहीं पाया है। पूरी दुनिया में इन पेड़ों ने अपनी एक अलग जगह बना ली है।
आज हम आपको ऐसे ही कुछ पेड़ों के बारे में बताएंगे जिसके बारे में शायद ही आप लोगों को पता होगा। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इन पेड़ों को देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। आइए हम आपको बताते हैं उन अजीबो-गरीब पेड़ों के बारे में।
'सोकोत्रा ड्रैगन ट्री' सोकोत्रा द्वीप समूह पर पाया जाने वाला एक पेड़ है। यह देखने में ऐसा लगता है, कि मानो इसकी जड़ें नीचे ना होकर ऊपर की तरफ हैं। इसकी पत्तियां कांटेदार होती है और इसमें से लाल कलर का द्रव्य निकलता है। दुनियाभर में यह अपने अनोखेपन के लिए फेमस है। दूर-दूर से लोग इस पेड़ को देखने जाते हैं।
यह दुनिया का सबसे खूबसूरत पेड़ माना जाता है। 'विस्टेरिया' एक तरह के फूल वाली बेल है जो पूरे पेड़ पर छाई रहती हैं। यह ज्यादातर जापान में देखने को मिलता है। यह कई कलर में होता है पिंक, पर्पल और सफेद में इसे ज्यादा देखा जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि इन फूलों को पूरी तरह खिलने में कई साल लग जाते हैं। दुनियाभर से लोग इसकी सुंदरता की वजह से इसकी तरफ खिंचे चले आते हैं।(इन फूलों को मिला है 'Most Expensive' का दर्जा)
'द प्रेसिडेंट ट्री' दुनिया का सबसे बड़ा पेड़ माना जाता है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिम भाग कैलिफ़ोर्निया में पाया जाता है। यह पेड़ लगभग 275 फीट लंबा है। लगभग 3400 वर्ष पुराना यह पेड़ आज भी खड़ा हुआ है। इस विशाल पेड़ को लोग दुनियाभर से देखने आते हैं। यह दुनियाभर में अपने विशालकाय रूप के लिए फेमस है।
इसे ज़रूर पढ़ें-जानें दुनिया के 10 सबसे महंगे पौधों के बारे में
दक्षिण अमेरिका का 'जबूटिकाबा' पेड़ एक रहस्यमय पेड़ है, क्योंकि इसके फल टहनियों पर ना आकर तनो पर उगते हैं। जिसकी वजह से यह देखने में बहुत ही भयानक लगते हैं। इसके फल को कच्चा भी खाया जाता है साथ ही इससे जेली, जैम, जूस यहां तक कि वाइन बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इन पेड़ों की उम्र लगभग 25 से 27 वर्ष की होती है। इस पेड़ के फल से औषधियां भी बनाई जाती हैं।
भारत में बरगद के पेड़ को पूजा जाता है। इसे राष्ट्रीय पेड़ भी कहा जाता है। इसकी टहनियां नीचे की ओर लटकती है। कोलकाता के आचार्य जगदीश चंद्र बोस बोटैनिकल गार्डन में 'द ग्रेट बनियान ट्री' है। यह पेड़ 250 साल से भी ज्यादा पुराना है । जिसे दुनिया में 'वाकिंग्ट्री' के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह बहुत ही चौड़ा है। इस पेड़ को कई बीमारियों के लिए भी जाना जाता है, इससे कई आयुर्वेदिक दवाइयां बनती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-इन हाई-मेंटेनेंस पौधों से आपके घर को मिलेगा क्लासी लुक
'चेरी ब्लॉसम' फूल दिखने में बहुत ही खूबसूरत होते हैं। ज्यादातर यह पेड़ जापान में पाए जाते हैं। इसे 'सकुरा' नाम से भी जाना जाता है। जापान का यह राष्ट्रीय फूल है। यह अप्रैल और मई के महीने में खिलते हैं। मणिपुर में सेनापति जिले में 'माओ क्षेत्र' को चेरी ब्लॉसम के लिए जाना जाता है। वहां 'चेरी ब्लॉसम माओ फेस्टिवल' भी मनाया गया था। जिसमें दुनिया भर के लोग शामिल हुए थे।
दुनिया भर के ये अनोखे पेड़ों को क्या आपने भी देखा है और आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी हमें फेसबुक पर कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसे ही और लेखों के लिए जुड़ें रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: wikipedia,pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।