जानें दुनिया के 10 सबसे महंगे पौधों के बारे में

अगर आपको लगता है कि पौधे ज्यादा महंगे नहीं होते तो आपने शायद सबसे महंगे पौधों के बारे में सुना ही नहीं। आइए आज आपको ऐसे महंगों पौधों से रूबरू करवाएं।
Ankita Bangwal

पेड़ पौधे हमारे पर्यावरण को सुंदर और सुरक्षित रखते हैं। प्रकृति ने हमें जो सबसे खूबसूरत उपहार दिया है वह पौधे ही हैं। हममें से अधिकतर घरों में ट्रेंडी और खूबसूरत प्लांट्स की भरमार होती है। ये पौधे हमारे स्पेस को एक सकारात्मक वाइव से फिल करते हैं। प्रकृति के बीच समय बिताना हर किसी को पसंद होता है और जब आप प्रकृति के बीच नहीं जा पाते, तो आप इन पौधों के जरिए उसे घर में ले आते हैं।

अब बात करें उनकी कीमतों की तो आप इन्हें अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकते हैं। कुछ पौधे बहुत सस्ते होते हैं, तो कुछ महंगे होते हैं, लेकिन क्या आपने दुनिया के कुछ बहुत महंगे पौधों के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं महंगे पौधों के बारे में बताएंगे।

1 800 साल पुराना पाइन बोनसाई पेड़

एक सदी पुराना पाइन बोनसाई पेड़ अपनी तरह का सबसे महंगा पौधा है। जापान के ता कोमात्सु में अंतरराष्ट्रीय बोनसाई सम्मेलन में बेचा गया था, इसकी नीलामी कीमत 1.3 मिलियन डॉलर यानी 9 करोड़ 70 लाख के करीब तक पहुंच गई थी। ऐसा बताया गया था कि यह 800 वर्ष से अधिक पुराना है। इस तरह के बोन्साई पेड़ अपनी उम्र, इतिहास और कुछ अन्य गुणों जैसे आकार और ट्रंक के साइज के कारण बेशकीमती होते हैं।

10 फिलोडेनड्रोन टोर्टम

छह इंच के गमले में एक मध्यम आकार का फिलोडेनड्रोन टॉर्टम आमतौर पर एक प्लांट स्टोर या ऑनलाइन में लगभग 400 डॉलर यानी 29 हजार रुपये में जाता है। ब्राजील में पाया जाने वाला यह पौधा अपने करीबी रिश्तेदारों की तुलना में बहुत अलग दिखता है और इसकी देखभाल की आवश्यकताएं भी अलग-अलग होती हैं। अपनी विशेषताओं के कारण यह पौधे दुर्लभ होते हैं। 

 

आपने इनमें से पहले किस पौधे का नाम सुना है हमें जरूर बताएं। यह लेख अगर आपको पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit : Plantedshack, mosttoday, ipinimg & bonsaiempire

2 गोल्ड ऑफ किनाबालु ऑर्किड

लगभग 6,000 डॉलर प्रति पीस यानी 447 रुपये का एक पीस का यह फूल अपनी उल्लेखनीय सुंदरता के लिए जाना जाता है। आपको बता दें कि यह केवल मलेशिया देश में उनके राष्ट्रीय किनाबालु पार्क में ही दिखाई देता है। यह एक दुर्लभ प्रकार का ऑर्किड है जो विशेष रूप से अप्रैल से मई के महीनों में उगता है। इसमें रेड स्ट्राइप्स के साथ हरी पत्तियां होती हैं। ग्रह पर ऑर्किड की सभी किस्मों में से, किनाबालु को सबसे दुर्लभ माना जाता है।

3 हाफ मून पिंक प्रिंसेस

यह पौधे आपने हो सकता है कुछ लोगों के घर की सुंदरता को बढ़ाते हुए देखा होगा। यह फिलोडेनड्रोन पिंक प्रिंसेस की आजकल बहुत मांग है। 89 हजार के इस प्लांट को ब्लशिंग फिलोडेनड्रोन भी कहते हैं और यह कोलंबिया में ज्यादा देखने को मिलता है। इसकी पत्तियां हरे रंग की होती है, जिसमें पिंक, रोज और कॉपर के शेड्स पाए जाते हैं। यह प्लांट इंफ्लूएंसर और कलेक्टर्स के बीच खासे लोकप्रिय हैं। 

4 मैन-मेड ऑर्किड

शेनझेन नोंगके आर्किड एक मानव निर्मित आर्किड है जिसकी कीमत 200,000 डॉलर है। चीनी कृषि वैज्ञानिकों को इस विशिष्ट प्रकार के आर्किड की खेती करने में 8 साल लगे। इतना ही नहीं इस पौधे को खिलने में भी 4 से 5 साल का लंबा वक्त लगता है। इसका समग्र आकर्षण, आकार, सुगंध और रंग सहित सारी विशेषताएं इसे खास बनाती हैं। यह न केवल देखने में सुंदर है बल्कि यह भूखे पेट को भी संतुष्ट कर सकता है क्योंकि इसे एडिबल बनाया गया है। 

5 कदुपुल फूल

श्रीलंका देश में स्थित, कदुपुल फूल बहुत खास है और इसकी कीमत लगा पाना भी बहुत मुश्किल है। इसकी दुर्लभता के कारण, कदुपुल फूल को ग्रह पर सबसे महंगे फूल का ताज पहनाया जाता है। आपको बता दें कि कदुपुल का फूल साल में केवल एक बार खिलता है और आमतौर पर रात के समय उनकी सुंदर पंखुड़ियां खुलती हैं। इसकी तस्करी करने वालों को कड़ी सजा का प्रावधान भी है। 

इसे भी पढ़ें : हेयर स्ट्रैंड्स की तरह नजर आते हैं यह यूनिक इनडोर प्लांट्स, आप भी लगाएं अपने घर में

6 वेरिएगेटेड फिलोडेनड्रोन मिनिमा

न्यूजीलैंड के एक स्टोर के पास इस पौधेको बेचने का रिकॉर्ड है। उस स्टोर ने इस पौधो को 8,150 डॉलर यानी 6 लाख में बेचा था। आपको बता दें विभिन्न प्रकार के फिलोडेनड्रोन मिनिमा में चमकदार पत्ते होते हैं जिनका रंग डीप-लोब लाइट ग्रीन कलर होता है। इसकी पत्तियां हरे, लाइट शेड्स और येलो रंगों की भी होती हैं। वैसे तो एक आम फिलोडेनड्रोन की कीमत 1400 से 2000 रुपये तक जाती है, लेकिन भिन्न प्रकार की एक अलग वैल्यू होती है।

7 एलोकैसिया अज़्लानी

एलोकैसिया अज़्लानी अपनी वैक्सी, गहरे हरे रंग की पत्तियों के साथ पर्पल वेन्स के लिए जाना जाता है। यह वास्तव में अनोखा दिखने वाला छोटा-सा हाउसप्लांट है। ये पौधे आकार के आधार पर 100 से 700 डॉलर तक जाते हैं और पिछले कुछ समय में इनकी लोकप्रियता भी काफी बढ़ी है। यह पौधा बोर्नियो में ज्यादा पाया जाता है और इसे 'रेड मैम्बो' या 'ज्वेल प्लांट' के नाम से भी जाना जाता है। इसका शिमरी टेक्सचर और रंग इसे आकर्षक दिखाता है। (अपने इंडोर प्लांट्स का ऐसे रखें ध्यान)

8 ट्यूलिप बल्ब

आपको जानकर हैरानी होगी कि 17वीं शताब्दी के दौरान, ट्यूलिप बल्ब ने 5,700 डॉलर यानी 4 लाख 26 हजार रुपये की अपनी वैल्यू के कारण इतिहास रच दिया था। यह प्लांट हौलेंड से कल्टिवेट हुआ था। लाल, गुलाबी और पीले रंग के संयोजन के साथ, ट्यूलिप बल्ब को उस समय देश में सबसे सुंदर और कीमत वाला पौधा माना जाता था। 150 से अधिक प्रजातियों और 3000 किस्मों के साथ ट्यूलिप बल्ब अपने आप में एक अनोखे तरह का पौधा होता है। (आपके इंडोर प्लांट्स के लिए ये स्मार्ट डिवाइस हैं जबरदस्त)

9 सैफ्रन क्रॉकस

इस पौधे की कीमत 1500 पाउंड यानी डेढ़ लाख से अधिक आंकी जाती है और यह न सिर्फ एक ऑर्नामेंटल प्लांट है बल्कि इसका इस्तेमाल फूड प्रिजर्वेशन और गॉरमे में तैयार स्पाइसेस में भी होता है। इसी कारण इसे दुनिया के सबसे महंगे पौधों की लिस्ट में शामिल किया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इससे चिली टेस्ट बनाने के लिए कम से कम  80 हजार सैफ्रन क्रॉकस की आवश्यकता होती है। 

इसे भी पढ़ें : सिर्फ 100 रुपये में घर के लिए लाएं ये इंडोर प्लांट्स

Indoor Plants Plants Worlds Most Expensive Plants