बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने साल 2016 में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में एक बेटी का अभिनय किया था, जिसके बाद इस फिल्म से फातिमा सना शेख को बॉलीवुड में एक नई पहचान मिली थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को हर तरफ सराहा भी गया। आज वो किसी भी पहचान की मोहताज़ नहीं है।
लेकिन, क्या आपको मालूम है कि एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने अपना करियर बौतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था? क्या आपको मालूम है कि वो एक हिन्दू पिता की बेटी है? अगर नहीं, तो उनके जन्मदिन के मौके पर आज आपको उनके बारे में कुछ अनसुनी कहानियों के बारे में बताने जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 11 जनवरी को उनका जन्मदिन है, तो आइए जानते हैं।
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट
शायद, आप में से बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि फातिमा सना शेख ने अपने करियर की शुरुआत छोटी उम्र में कर चुकी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फातिमा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'चाची 420' से की थी। दक्षिण भारत के सबसे बेहतरीन अभिनेता में से एक कमल हासन के साथ उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। उस समय इस फिल्म को बेहद ही पसंद किया गया था। आपको बता दें कि उस समय फातिमा लगभग 6 साल की थी।
इसे भी पढ़ें:बर्थडे स्पेशल: जानें ऋतिक रोशन को बॉलीवुड का ग्रीक गॉड क्यों कहा जाता है?
फातिमा सना शेख की जीवनी
फातिमा सना शेखका जन्म 11 जनवरी 1991 को हैदराबाद में हुआ था। फातिमा की माता का नाम राज तबस्सुम हैं जबकि, पिता का नाम विपिन शर्मा हैं। फातिमा के पिता हिन्दू है तो वहीं उनकी मां मुस्लिम है। कई लोगों का कहना है कि फातिमा दोनों ही धर्म को मानती है। कहा जाता है कि फातिमा के जन्म के बाद उनका परिवार मुंबई में आकर बस गया जिसके बाद वापिस कभी भी हैदराबाद नहीं गए।
करियर के बारे में
फातिमा सना शेख ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के सेंट जेवियर हाई स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने मुंबई के मिथिबाई कॉलेज से स्नातक की शिक्षा हासिल की। फातिमा चाची 420 के बाद फिल्म फिल्म वन टू का फोर में छोटे से किरदार में नज़र आई थी। इसके बाद वो लगभग 15 साल तक फिल्मों में नज़र नहीं आई थी। इसके बाद वो साल 2012 में 'बिट्टू बॉस' टेबल नंबर 21 आदि फिल्मों में काम किया लेकिन, सफलता किसी में भी नहीं मिली। इसके बाद साल 2016 में आई दंगल फिल्म से फातिमा सना शेख को पहचान मिली।
इसे भी पढ़ें:इन सेलेब्स के घर किलकारियां गूंजने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं फैन्स
फातिमा शेख और विवाद
फातिमा शेख एक समय स्विमसूट पहने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद कई लोगों ने उनकों धमकी भी दी थी। इसके लिए सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग के दौरान फातिमा सना शेख का नाम अभिनेता आमिर खान के साथ भी जोड़ा गया था लेकिन, बाद में फातिमा ने इस खबर को अफवाह करार दिया था।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@insta)
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों