herzindagi
decor home new ideas

घर को आर्गेनाइज करने और ब्यूटीफुल बनाने में काम आएंगे यह कार्नर शेल्फ आईडियाज

अगर आप अपने घर को आर्गेनाइज करने के साथ-साथ उसे ब्यूटीफुल भी बनाना चाहती हैं तो इन कार्नर शेल्फ आईडियाज को अपना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2020-05-12, 12:52 IST

हम सभी अपने घर में सामान को आर्गेनाइज करने के लिए शेल्फ का सहारा लेती है। किचन से लेकर बेडरूम तक हम सभी तरह-तरह की शेल्फ का इस्तेमाल करते हैं। जिस पर जरूरत के सामान से लेकर कुछ डेकोरेटिव पीसेस को रखा जाता है ताकि घर को ब्यूटीफुल बनाया जा सके। हालांकि घर में शेल्फ बनाने के लिए स्पेस की जरूरत होती है। लेकिन अगर आपके घर में पर्याप्त स्पेस नहीं है तो आपके लिए शेल्फ बनाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप कार्नर शेल्फ का सहारा ले सकती हैं। इन शेल्फ की खासियत यह होती है कि यह बेहद कम जगह लेती है और इससे घर को आर्गेनाइज करना भी आसान होता है। इतना ही नहीं, इस तरह की कार्नर शेल्फ रूम को एक यूनिक लुक देती हैं।

तो चलिए आज हम आपको कुछ कार्नर शेल्फ आईडियाज के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी काफी पसंद आएंगे और आप इनमें से अपने पसंदीदा कार्नर शेल्फ डिजाइन को अपने घर का हिस्सा बना सकती हैं-

इसे जरूर पढ़ें: सिल्‍क की पुरानी साड़ी को करें Reuse, बनाएं ये 21 चीजें

home improvement

ज़िग जै़ग शेल्फ

इस तरह की शेल्फ का डिजाइन काफी यूनिक होता है। अगर आप अपने बेडरूम या स्टडी रूम को एक स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो इस तरह की कार्नर शेल्फ डिजाइन को वहां पर बना सकती हैं। यह काफी स्पेशियस भी होते हैं। इसलिए आप यहां पर प्लांट से लेकर अपनी पसंद किताबें रख सकती हैं। अपनी Coffee टेबल को नया लुक देने के लिए अपनाएं ये टिप्स

इसे जरूर पढ़ें: घर की सजावट में रखें इन बातों का ख़ास ख्याल

फ्लोटिंग शेल्फ

फ्लोटिंग शेल्फ हमेशा ही देखने में काफी अच्छी लगती है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि आप इस फ्लोटिंग शेल्फ को अपने टीवी के नीचे ही बनवाएं। इस तरह की फ्लोटिंग शेल्फ कार्नर में बनवाना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। इसके लिए आप तीन चार रैक एक कार्नर में लगवा सकती हैं। आप अपने रूम में कार्नर के डिजाइन व स्पेस के अनुसार फ्लोटिंग शेल्फ बनवाएं। अपने बेडरूम को नया लुक देने के लिए अपनाएं ये टिप्स

shelves ideas

हैंगिंग स्विंग शेल्फ डिजाइन

यह एक बेहद यूनिक शेल्फ डिजाइन है। वैसे तो इस तरह का कार्नर शेल्फ डिजाइन किसी भी रूम में बनाया जा सकता है, लेकिन बच्चों के रूम के लिए इसे काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, बच्चे अपने रूम में सॉफ्ट टॉयज को इधर-उधर फेंकते हैं, जिसके कारण कमरा बिखरा-बिखरा लगता है। लेकिन अगर आप इस तरह की हैंगिंग स्विंग शेल्फ बनवाती हैं तो आप बच्चों की पहुंच से दूर उनके टॉयज को रख सकती हैं। जब उन्हें खेलना हो, तब दे दें। उसके बाद उठाकर उपर शेल्फ में रख दें। इस तरह रखे टॉयज देखने में भी अच्छे लगते हैं।

 

बॉक्स शेल्फ डिजाइन

अगर आप अपने बेडरूम को एक माडर्न लुक देना चाहती हैं तो कार्नर शेल्फ बनवाते समय इस तरह के बॉक्स शेप शेल्फ डिजाइन को बनवाएं। इस तरह के बॉक्स बनवाते समय आप लाइट व ब्राइट कलर का इस्तेमाल करें। आप अपनी दीवार से कॉन्ट्रास्टिंग कलर का प्रयोग करेंगी तो यह काफी अच्छा लगेगा। मसलन, व्हाइट कलर की वॉल के साथ व्हाइट बॉक्स शेल्फ कार्नर डिजाइन तो ग्रीन वॉल कलर के साथ पिंक बॉक्स शेल्फ डिजाइन बनवाया जा सकता है। बेडरूम को आसानी से क्लीन करने के लिए अपनाएं यह छोटे-छोटे टिप्स

 

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी से।

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।