अपने बेडरूम को नया लुक देने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर आप अपने बेडरूम में को इंट्रेस्टिंग लुक देना चाहते हैं तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

innovative ideas for bedroom decoration ideas

बेडरूम हमारे घर की वह जगह होती है जहां हम अपने दिन भर के रूटीन पूरे करने के बाद सुकूनभरे पल गुजारते हैं। सच कहिए तो यह घर का वो कमरा है जहां बैठकर आप कुछ सपने बुनते हैं। अपने Loved One के साथ प्यार भरे पल जीती हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप अपने इस कमरे को साफ़ सुथरा रखने के साथ इसको सुन्दर भी बनाएं। आज हम आपको अपने बेडरूम को सुन्दर बनाने के कुछ इंट्रेस्टिंग टिप्स देंगे जिनकी मदद से आप अपने बेडरूम को नया लुक दे सकेंगी।

फर्नीचर पोजीशन चेंज करके

अगर सालों से आप अपने बेडरूम को एक जैसा देख रहीं हैं तो इसके लुक को चेंज करने के लिए आप अपने रूम के फर्नीचर की पोजीशन बदल लें। रूम में लगी पेंटिंग्स और कर्टेन्स चेंज कर सकती हैं। शादी या हनीमून वाली फोटो हटाकर कोई नयी लेटेस्ट फोटो लगा सकती है।

इसे भी पढ़ें:घर को अलग अंदाज़ में है सजाना, सीशेल्स के लें मदद

नेचुरल करके आइटम्स का यूज़ करके

innovative ideas for bedroom decoration inside

अपने बेडरूम को मॉडर्न लुक देने के लिए आप नेचुरल चीज़ों का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप पेड़ की सूखी लकड़ियों से कॉर्नर डेकोरेशन कर सकती हैं। या कुछ जूट के डेकोरेशन आइटम्स बनाकर आप अपने रूम को क्रिएटिव लुक दे सकती हैं। वुडलॉग से एक इंट्रेस्टिंग स्टूल बनवा सकती हैं।

Washi Tape वॉल आर्ट

innovative ideas for bedroom decoration inside

अपने बेडरूम की वॉल को रेनोवेट करने के लिए आप washi tape का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप washi tape की मदद से अपने बोरिंग वॉल पर कुछ पैटर्न बनाकर अपने बेडरुम को नया लुक दे सकती हैं। यह रूम को पेंट किए बिना इसको रेनोवेट करने का बेस्ट आईडिया है।

bookends लगाकर

innovative ideas for bedroom decoration inside

अगर आप बुक्स पढ़ने की शौकीन है और आपने अपने रूम की शेल्व में बुक्स रखी हुई हैं तो आप इसके लिए bookends बना सकती हैं। इसके लिए आप DIY आइडियाज की मदद ले सकती हैं। आप अपने बच्चों के पुराने टॉयज को किताबों के दोनों साइड्स में लगाकर bookend बना सकती हैं। इस तरह आपकी बुक शेल्व को नया लुक मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें:छोटा ही सही, लेकिन खूबसूरत हो आपका आशियाना


Mirror डेकोरेशन

innovative ideas for bedroom decoration inside

यह बेडरूम डेकोरेशन का इंट्रेस्टिंग ऑप्शन है। आप अपने बेडरूम में Mirror लगाकर कुछ नया कर सकती हैं। बेडरूम को स्पेसियस लुक देने के लिए आप एक वॉल पर बड़ा सा Mirror लगवा सकती हैं। आप चाहें तो मिरर पैटर्न भी बनवा सकती हैं।

इस तरह आप इन टिप्स की मदद से अपने बेडरूम को रेनोवेट करके इसको नया और इंट्रेस्टिंग लुक दे सकती हैं।

Image Credit:(@freepik)
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP