23 अप्रैल को वर्ल्ड बुक डे है। हमारे देश में हर आने वाले दिन के साथ कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। जो हमारे लिए संकेत है कि हम और भी अधिक सावधानी बरतें। सोशल डिस्टन्सिंग और घर में रहकर ही हम खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए ज्यादातर लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिनका काम घर से नहीं हो सकता और उनके लिए समय काटना भारी पड़ रहा है। ऐसे में समय बिताने के लिए बुक रीडिंग एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अगर रीडिंग आपकी हॉबी है तो इंडियन राइटर्स की ये बुक्स अपना समय बिताने का अच्छा मीडियम बन सकती हैं। आप इन बुक्स को इंटरनेट से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।
अनुजा एक बहुत अच्छी यंग राइटर है। अपनी किताब बाज़ में उन्होंने रोमांस को पूरे थिएट्रिक अंदाज में पेश किया है। इस बुक को पढ़ते वक़्त कई बार आपकी दिल की धड़कन बढ़ जाती है। इसमें परिस्तिथियों का सजीव चित्रण किया गया है। 1971 युद्ध की कुछ घटनाएं भी इसका हिस्सा बनी हैं।
इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन से ना हों परेशान, घर पर यह क्रिएटिव चीजें करके बिताएं समय
अमीश ने सीता जी को केंद्र बनाकर यह बुक लिखी है। यह उनकी रामचंद्र सीरीज की दूसरी बुक है। जिसमें सीता हरण तक की कहानी बताई गयी है। अगर आप इस बुक का पूरा लुफ्त उठाना चाहते हैं तो इसकी पूरी सीरीज पढ़ें। इस सीरीज की तीसरी बुक रावण-आर्यावर्त का शत्रु है।
इस किताब के लिए इसके लेखक अरविन्द अडिगा को मैन बुकर पुरस्कार मिल चुका है। इस उपन्यास में एक गरीब दलित आदमी की कहानी दिखाई है कि किस तरह वो आज के समय के साथ सामंजस्य बिठा पाता है। जल्द ही इस पर आधारित एक netflix फिल्म भी आने वाली है। जिसमें राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।
यह बुक हिंदी महाकाव्य महाभारत का प्रस्तुतिकरण है। जिसमें द्रोपदी के चरित्र की व्याख्या की गयी है। द पैलेस ऑफ इल्यूजन द्रोपदी के विचारों का चित्रण है। उसको अबला न दिखाते हुए एक निर्भीक और निडर चरित्र के रूप में प्रस्तुत किया है। पुरूष प्रधान समाज में द्रोपदी किस तरह खुद को संभालती है यह इस किताब में बखूबी देखने को मिलता है।
यह बुक एक नावेल है जो एक ऐतहासिक महकाव्य के रूप में लिखा गया है। द ट्वेन्तित वाईफ में मुग़ल काल की साम्राज्ञी बेगम नूरजहां के बारे में बताया गया है। वह अपनी बुद्धिमानी और दृढ निश्चय से किस तरह अपने जीवन की बाधाओं पर जीत हासिल करती है। एक महिला किस तरह मुग़ल समाज को ढांचा प्रदान करती है, यह इस किताब का सार है।
यह सब किताबें आपको जरूर पसंद आएंगी। इन किताबों को पढ़कर आप अपने क्वारंटाइन को बहुत अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं साथ ही इनको पढ़ने से आपको उस समय के समाज के बारे अलग अनुभव होंगे। आप इन बुक्स को इंटरनेट से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं
Image Credit:(@amazon,arstechnica)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।