-1775461240820.webp)
एक हाउसवाइफ के लिए घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपना खुद का बिजनेस शुरू करना किसी सपने से कम नहीं है। अक्सर इस सपने और उसकी शुरुआत के बीच सबसे बड़ी दीवार होती है शुरुआत में पैसे इंवेस्ट करना। अपने पति से फाइनेंशियल हेल्प मांगना केवल पैसा मांगना नहीं है, बल्कि उन्हें अपने विजन और मेहनत पर भरोसा दिलाना है। ऐसे में जब आप अपने फ्यूचर की योजना बना रही हैं, तो यहां दिए गए 3 स्मार्ट तरीके आपको अपने पति से सही ढंग से बात करने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में इन तरीकों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पति से कैसे अपने बिजनेस के लिए पैसों की मदद मांगे। पढ़ते हैं आगे...
आपका सिर्फ यह कहना कि मुझे बिजनेस करना है, काफी नहीं होता। पति को विश्वास दिलाने के लिए आपको थोड़ा होमवर्क करना होगा। ऐसे में आप एक डायरी लें और उसमें लिखें कि आपका आइडिया क्या है, उसमें कितना खर्च आएगा और उससे कमाई कैसे होगी। जब आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उनके सामने अपना प्रोजेक्ट रखेंगी, तो उन्हें लगेगा कि आप इसे लेकर गंभीर हैं।

जब आप मदद ले रही हैं तो बात करने का तरीका ऐसा रखें कि उन्हें लगे कि यह सिर्फ आपका नहीं, बल्कि आप दोनों का प्रोजेक्ट है। उनसे कहें, "मैं अपनी स्किल्स का इस्तेमाल करके घर के खर्चे में हाथ बंटाना चाहती हूं और इसमें मुझे आपके एक्सपीरियंस और सहयोग की जरूरत है।" जब पति को लगेगा कि उनकी एडवाइस और इंवेस्ट से घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और बच्चों के भविष्य के लिए एक नया जरिया बनेगा, तो वे खुशी-खुशी आपकी मदद के लिए तैयार हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें -मेरा पार्टनर अपने घर पर हर बात बताता है... क्यों पति-पत्नी के झगड़े में दूसरों की सलाह बन जाती है जी का जंजाल?
चूंकि आप बच्चों की परवरिश और उनके फ्यूचर को लेकर समर्पित हैं, तो यह बात याद रखें कि जब एक मां आत्मनिर्भर बनती है, तो वह अपने बच्चों के लिए सबसे बड़ी रोल मॉडल बन जाती हैं।

आपका बिजनेस करना बच्चों को टाइम मेनेंजमेंट और मेहनत की कद्र करना सिखाएगा।
इसे भी पढ़ें -दूसरी महिलाओं से बात करने पर मेरा insecure होना पति को नहीं था पसंद, जानें कैसे बदली मैंने अपनी सोच?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।