
महिलाओं द्वारा बिजनेस चलाने का नजरिया बदल रहा है। उनकी सोच बड़ी है। वह कुछ ऐसा सृजन करना चाहती हैं, जिससे उनकी पहचान बने। आज के इस डिजिटल दौर में महिलाओं के लिए संभावनाएं आपार हैं। वह अपने स्किल का इस्तेमाल करके बड़े सॉल्यूशन दे रही हैं और अपना ब्रांड बना रही है। उनके अंदर बिजनेस चलाने के सभी गुण हैं। वह शुरुआत से लेकर अंत तक प्रोसेस में है, उनके फैसले बिजनेस को नई दिशा दे रहे हैं।
फाइनेंस, ट्रैवल, पर्सल डेवलपमेंट, फैशन, कॉन्टेंट क्रिएशन ये कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां महिलाएं अपने आइडिया से अपनी कहानी खुद लिख रही हैं। वह लेटेस्ट ट्रेंड के साथ हैं और लगातार ग्रो कर रही हैं। उनकी सफलता की कहानियां दूसरी महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद कर रही हैं। Herzindagi का Womenpreneur Awards मंच ऐसी ही महिलाओं की तरक्की को नमन करता है। यह भारत का ऐसा मंच है, जहां महिलाओं की नई सोच को पहचान मिलती है, उनकी सफलता की कहानियों को दुनिया तक पहुंचाया जाता है। यह उनके सपनों को सच करने में मदद करता है।
Womenpreneur Awards का चौथा संस्करण 6 अप्रैल को दिल्ली के ललित होटल में आयोजित किया जाएगा, जिसका इकोसिस्टम पार्टनर mahila money और कम्युनिटी पार्टनर womennovator है। इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश सरकार ने सपोर्ट किया है। समारोह में स्पीकर्स, गेस्ट, फाउंडर्स और इन्वेस्टर्स बिजनेस के बदलते ट्रेंड, चुनौतियां, महिलाओं के लिए खुलते रास्ते जैसे विषयों पर विस्तार से पैनल डिस्कशन किया जाएगा।
समारोह में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री, श्रीमती रक्षा खडसे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और देश के युवाओं और महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने पर अपने विचार देंगी। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में आ रही हैं। यहां हम महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता पर उनके विचारों को जान सकेंगे।
यह भी पढ़ें- Womenpreneur Awards 2026: महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे बिजनेस को सही पहचान और नेटवर्किंग का शानदार मौका
Womenpreneur Awards 2026 में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात करने के लिए कई स्पीकर्स भी आमंत्रित हैं। ये स्पीकर्स हैं -
प्रियल भारद्वाज - जनरल सेक्रेटरी ऑफ महिला मोर्चा, दिल्ली, बीजेपी
प्रिया पटंकर - हेड ऑफ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस, PhonePe
प्रियंका गुलाटी - पार्टनर, ह्यूमन कैपिटल कंसल्टिंग, ग्रांट थॉर्नटन भारत
सीमा बंसल - फाउंडर एंड एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एट DCGpac
एडिटा कुरेक - सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एंड हेड, ओरिफ्लेम इंडिया एंड इंडोनेशिया
Womenpreneur Awards महिला उद्यमियों के लिए एक उपयोगी मंच है। यहां महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे बिजनेस को सही पहचान, भरोसा और नेटवर्किंग के मौके मिलते हैं। नए आइडियाज को असली ग्राहक मिलते हैं। घर से बिजनेस चलाने वाली महिलाएं बाजार से जुड़ती हैं। अगर आप भी अपना बिजनेस शुरू करना चाहती हैं, तो इस समारोह के साथ जरूर जुड़ें।
लेखक: शक्ति सिंह
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।