Mon Apr 6, 2026 | Updated 01:27 AM IST HZ Awards 2026
image

Womenpreneur Awards 2026 में महिला उद्यमी, स्पीकर्स, गेस्ट्स, फाउंडर्स और इन्वेस्टर्स होंगे एक साथ नई सोच और नए विजन पर होगी बात

Womenpreneur Awards 2026 महिला उद्यमियों के लिए एक बड़ा और प्रेरणादायक मंच बनने जा रहा है, जहां नई सोच और बिजनेस विजन पर खुलकर चर्चा होगी। इस इवेंट में देशभर की महिला उद्यमी, फाउंडर्स, स्पीकर्स और इन्वेस्टर्स एक साथ आकर अपने अनुभव और सफलता की कहानियां साझा करेंगे। आइए जानें क्यों खास है इस साल का इवेंट।
Editorial
Updated:- 2026-04-05, 09:00 IST

जब बात आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, जेंडर इकुयलिटी को कम करने और नए आइडिया को सामने लाने की है, तो वहां Women entrepreneurs का महत्व बढ़ जाता है। आज भारत में महिलाएं अपने नेतृत्व में कंपनी को आगे ले जा रही हैं, करोड़ों लोगों को रोजगार दे रही हैं। उनकी बढ़ती लीडरशिप पुरानी बंदिशों को तोड़ रही है और नई सोच रखने वाली उत्साही महिलाओं को प्रेरित कर रही हैं।

कब और कहां होगा Womenpreneur Awards 2026

Womenpreneur Awards अपने चौथे संस्करण के साथ वापस आ गया है। 6 अप्रैल को दिल्ली के द ललित होटल में आयोजित होने वाले इस समारोह में कई स्पीकर्स, गेस्ट्स, फाउंडर्स और इन्वेस्टर्स शामिल होंगे। यहां बिजनेस, लीडरशिप, चुनौतियों और नई संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी और महिला उद्यमियों की सफलताओं को साझा किया जाएगा। प्रोग्राम के मुख्य हाइलाइट्स न केवल चर्चा बटोरेंगे, बल्कि पूरा उत्साह महिला उद्यमियों की शैली और उनके विजन के इर्द-गिर्द फोकस होगा।

यह भी पढ़ें- Womenpreneur Awards 2026: बिजनेस में महिलाओं की नई पहचान को मिलेगा सम्मान, यहां जानें चीफ गेस्ट, स्पीकर्स और इवेंट की पूरी डिटेल

महिमा उद्यमियों को अलग कैटेगरी में मिलेगा सम्मान

इस समारोह में महिला उद्यमियों को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा। इसमें स्टेज एंड स्केल कैटेगरी है, जो बिजनेस जर्नी के अलग-अलग फेस को पहचान देती है। सेक्टर एक्सीलेंस कैटेगरी उन महिलाओं के लिए है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है। वहीं, इम्पैक्ट एंड पर्पस कैटेगरी उन उद्यमियों को समर्पित है जिन्होंने व्यवस्था को नया रूप देने और इंक्लूजिविटी को बढ़ावा देने में मदद की है। Womenpreneur Awards 2026 में अवार्ड के लिए ज्यूरी एक्सपर्ट की टीम बनाई है, जो इंडस्ट्री लीडर्स हैं।

यह भी पढ़ें- Womenpreneur Awards 2026: महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे बिजनेस को सही पहचान और नेटवर्किंग का शानदार मौका

समारोह में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री, श्रीमती रक्षा खडसे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और देश के युवाओं और महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने पर अपने विचार देंगी। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में आ रही हैं। यहां हम महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता पर उनके विचारों को जान सकेंगे।

अगर आपका सपना कुछ नया करने का है या आप अपने बिजनेस के लिए नई सोच की तलाश में हैं तो Womenpreneur Awards 2026 आपके लिए खास है। यहां एक्सपर्ट द्वारा दिए गए इनसाइट आपके बिजनेस को नया आयाम दे सकते हैं। इस समारोह का इकोसिस्टम पार्टनर mahila money और कम्युनिटी पार्टनर womennovator है। इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश सरकार ने सपोर्ट किया है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।