एक रिश्ते में होने का आईडिया किसी को भी अच्छा लग सकता है, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आप जिसके साथ है, उसके साथ आप सच में सीरियसली इन्वॉल्व हों। ऐसा होना असामान्य भी नहीं है। अगर आप ऐसा महसूस करती हैं कि आप गंभीर रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं तो इसमें हमेशा आपकी गलती नहीं है। हो सकता है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ डेटिंग कर रही हों सकते हैं जो आपसे सच्चा प्यार करता है, लेकिन जितना आप कोशिश करती हैं, ऐसी परिस्थितियां हो सकती हैं जब आप बस उनके साथ सच्चे प्यार में नहीं पड़ सकती हैं, भले ही आप वास्तव में उन्हें बहुत पसंद करती हों और उन्हें डेट करना भी आपको अच्छा लगता हो।
कई बार लड़कियां खुद से ही यह सवाल करने लगती हैं कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है या फिर वह जिसे पसंद करती हैं, उसके साथ एक सीरियस और कमिटेड रिलेशन क्यों नहीं बना पा रही हैं। आमतौर पर, ऐसा तभी होता है, जब आप मानसिक रूप से इसके लिए तैयार नहीं होती। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ संकेत बता रहे हैं, जो यह बताते हैं कि आप अभी सीरियस रिलेशन के लिए तैयार नहीं हैं-
हर व्यक्ति की इच्छाएं व जीवन को देखने का नजरिया अलग होता है। हो सकता है कि आप उन लड़कियों में से हों, जिसे एक रिलेशन में रहना अच्छा ही ना लगता हो। ऐसी लड़कियों की सोच होती है कि सीरियस रिलेशन उनके लिए बंदिशे लेकर आएगा और उन्हें अपने हिसाब से जीवन जीना अच्छा लगता है। कई बार लड़की किसी लड़के को पसंद करती हैं, लेकिन उसके लिए अपनी आजादी को त्याग नहीं सकती। इसके अलावा कुछ स्थितियों में लड़की पर कई तरह की जिम्मेदारी होती है और वह जिम्मेदारियां उसे एक सीरियस रिलेशन में रहने की अनुमति नहीं देतीं।
इसे भी पढ़ें: रिलेशन में पार्टनर को कुछ इस तरह दें स्पेस
कई बार पुराने रिश्ते की जकड़ भी आपको एक नए सीरियस रिलेशन में बंधने से रोकती हैं। हो सकता है कि ब्रेकअप के बाद भी पुराना रिश्ता आपको परेशान कर रहा हो या आप खुद से यह सवाल कर रही हैं कि पहली बार आपका ब्रेकअप क्यों हुआ, तो यह संकेत है कि आप नए रिश्ते में बंधने के लिए, खासतौर से एक सीरियस रिलेशनशिप में बंधने के लिए भावनात्मक रूप से तैयार नहीं हैं। Jealous होने पर अक्सर लड़कियां करती हैं ये 4 काम
रिलेशन सिर्फ एक व्यक्ति से नहीं चलता। एक सीरियस रिलेशन के लिए दोनों ही व्यक्ति का कमिटेड होना जरूरी है। लेकिन कई बार रिश्ते में ऐसा भी होता है कि सामने वाला व्यक्ति ही इमोशनली अनअवेलेबल होता है। हो सकता है कि आपका पार्टनर भी सीरियस रिलेशन के लिए तैयार ना हो। ऐसे में लड़की भी अपने पार्टनर को डेट तो करती है, लेकिन सीरियस रिलेशन के लिए वह अपने मन को तैयार नहीं कर पाती।
इसे भी पढ़ें: नए रिश्ते में इन चीजों को करने की ना करें भूल
हर व्यक्ति के जीवन का फोकस अलग होता है। कई बार लड़कियों के लिए प्यार महत्वपूर्ण होता है, लेकिन उससे भी ज्यादा उनके जीवन के गोल्स जैसे करियर, जॉब या फिर कोई खास अचीवमेंट हासिल करना हो सकता है। ऐसे में लड़कियां एक रिलेशन में होती तो हैं, लेकिन वह सीरियस रिलेशन के लिए मेंटली तैयार नहीं होती, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उनका ध्यान अपने गोल्स से भटक जाएंगी।
Image Credit:(@i.insider,mywellnesshub,friends1st)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।