herzindagi
changing time bad signs

Changing Time Signs: इन घटनाओं का आपके साथ होना बदलते समय का है संकेत

व्यक्ति का जब समय बदलता है तो उसे कई तरह के संकेत मिलते हैं। यह संकेत अमूमन तौर पर किसी न किसी घटना के जरिये सामने आते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 
Editorial
Updated:- 2023-04-30, 13:00 IST

Samay Badalne Ke Sanket: व्यक्ति जब अच्छा या बुरा समय आता है तब उसे कई तरह के संकेत मिलने लगते हैं। यह संकेत ज्यादातर किसी न किसी घटना के रूप में सामने आते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस बात को दर्शाते हैं कि आपका बुरा वक्त बदलने वाला है और अच्छा समय आने वाला है।

पक्षियों का घर आना

अगर आपके घर रोजाना पक्षी आने शुरू हो जाएं या पंछी आपके घर की बालकनी एवं छत पर बैठकर चहचहाने लगें तो समझ जाइए कि आपका समय बदलने वाला है और जल्द ही आपका अच्छा समय आने वाला है। पक्षियों का घर में आना या उनका घर आकर चहचहाना धन लाभ के संकेत लेकर आता है। यह भगवान की कृपा आप पर बनी हुई है, इस बात को भी प्रदर्शित करता है।

यह भी पढ़ें:Ekadashi Dates 2023: मई से दिसंबर 2023 तक जानें सभी एकादशी तिथियां

आंखों में आंसू आना

अगर आपको अकारण ही रोना आ रहा है तो हमेश इसका अर्थ यह नहीं होता है कि कुछ बुरा होना वाला है। यह संकेत शुभ भी हो सकता है। अगर आपको भगवान के सामने रोना आ रहा है या मन प्रसन्न होने पर रोना आ रहा है तो इसका अर्थ है कि आपको दुखों से छुटकारा मिलने वाला है। वहीं, भजन-कीर्तन (भजन-कीर्तन में क्यों बजाई जाती है ताली) के दौरान आएं आंसू बहुत शुभ माने जाते हैं। यह किसी शुभ समाचार के आने का संकेत होता है।

astro signs of changing time

साधू-संतों का दिखना

अगर आपको अचानक साधू-संतों के दर्शन हो जाएं तो समझ लीजिए कि आप पर भगवान की कृपा दृष्टि बनी हुई है। भगवान (भगवान को भोग क्यों लगाया जाता है) आपसे प्रसन्न हैं और भगवान द्वारा ली जाने वाली जीवन की परीक्षा का अंत होने ही वाला है। साधू-संतों का दिखना घर के आर्थिक हालात सुधरने को भी दर्शाता है। साधू-संतों का दिखना बहुत कल्याणकारी माना जाता है। यह घर की उन्नति का भी सूचक है।

यह भी पढ़ें:Gold In Ears Benefits: कान में सोना पहनने से मिलते हैं ये अद्भुत लाभ

पूजा का फूल गिरना

अगर आप रोजाना भगवान को पुष्प अर्पित करते हैं और पूजा के दौरान अपने आप वह पुष्प आपके समक्ष, आपके हाथ पर या फिर आपके सिर पर गिर जाए तो यह भगवान के आशीर्वाद के साथ-साथ इच्छापूर्ती का भी संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आपने जो भी कामना भगवान से की है वह शीघ्र ही पूरी होने वाली है। आपको सभी सुखों की प्राप्ति होने वाली है।

तो ये हैं घटनाएं जो समय बदलने के शुभ संकेत को दर्शाते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik, shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।