(significance of wheat flour rangoli) रंगोली को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। घर के द्वार पर रंगोली बनाकर हम देवी लक्ष्मी का स्वागत करते हैं और उनसे सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। रंगोली में उपयोग किए जाने वाले रंगों का नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में विशेष महत्व है। रंगोली को पवित्रता का प्रतीक भी माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य के अवसर पर रंगोली बनाकर हम उस स्थान को पवित्र करते हैं। रंगोली को देवी-देवताओं का निवास स्थान भी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में रंगोली बनाई जाती है। उस घर में देवी-देवता वास करते हैं। बता दें, रंगोली भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक भी माना जाता है। अब ऐसे में कई लोग रंगोली बनाने के लिए रंगों का उपयोग करते हैं। अब ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि मांगलिक कार्य में किस चीज से रंगोली बनाना शुभ जाता है। ताकि व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल सके और शुभ फलों की भी प्राप्ति हो सके।
मांगलिक कार्यों में आटे से रंगोली बनाने को शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करती है और घर में सुख-समृद्धि लाती है।
आटे से रंगोली बनना शुभता और सुख-समृद्धि को दर्शाता है। ऐसा कहा जाता है कि प्राचीन काल में आटे से रंगोली बनाई जाती है।
इसे जरूर पढ़ें - Rangoli Designs for Puja Room: पूजा स्थल पर बनाने जा रहे हैं रंगोली तो इन बातों को रखें ध्यान
ज्योतिष शास्त्र में आटे को बेहद शुभ और शांति का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आटे की रंगोली बनाई जाए, तो इससे देवी-देवता जल्द प्रसन्न होते हैं। इतना ही नहीं, आटे की रंगोली से व्यक्ति को ग्रह दोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही सुख-शांति और संपन्नता की प्राप्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Easy Rangoli Design for Holi 2024: होली पर रंगों से सजाएं घर का आंगन,यहां देखें सिंपल रंगोली डिजाइन
लक्ष्मी जी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है। आटे की रंगोली बनाने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। गणेश जी को बुद्धि और विघ्नहर्ता देवता माना जाता है। आटे की रंगोली बनाने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं और ज्ञान-विद्या में वृद्धि होती है। शिव जी को आटे की रंगोली अत्यंत प्रिय है। इसलिए इनकी पूजा में भी आटे की रंगोली बनाएं। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। आटे की रंगोली बनाने से दुर्गा जी प्रसन्न होती हैं और जीवन में शक्ति और साहस की वृद्धि होती है। सरस्वती जी को ज्ञान और कला की देवी माना जाता है। आटे की रंगोली बनाने से सरस्वती जी प्रसन्न होती हैं और शिक्षा और कला में प्रगति होती है
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- herzindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।