वास्तु में कई पौधों को जीवन के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इन पौधों को घर में लगाने से सुख समृद्धि के योग बनते हैं। वहीं वास्तु के अनुसार भी पौधे घर में लगाने से सुख समृद्धि बनी रहती है।
ऐसी मान्यता है कि घर में जितनी हरियाली होती है उतनी ही माता लक्ष्मी की कृपा हमारे घर में होती है। कुछ पौधों को दैवीय शक्तियों से भरपूर भी माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि ये पौधे या इनके फूल यदि आप घर में वास्तु की बताई दिशा के अनुसार रखते हैं तो ये आपके जीवन में समृद्धि लाने का काम करते हैं।
ऐसे ही पौधों में से एक है पलाश का पौधा। इस पौधे का फूल घर की समृद्धि के लिए बेहद ख़ास माना जाता है। वास्तु की मानें तो यदि इसका फूल आप पैसों वाले स्थान पर रखते हैं तो आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं हो सकती है। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shapaira से जानें पलाश के फूल को पैसों के स्थान पर रखने के अद्भुत फायदों के बारे में।
पलाश के फूल से होती है धन की वर्षा
वास्तु की मानें तो पलाश एक ऐसा वृक्ष है जिसमें त्रिदेव का वास होता है। त्रिदेव का वास होने की वजह से इस फूल से माता लक्ष्मी की कृपा बरसने लगती है। ऐसी मान्यता है कि पलाश का फूल माता लक्ष्मी को भी बहुत प्रिय होता है।
इसी वजह से जिस स्थान पर पलाश का फूल रखा जाता है उसमें हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा बरसती रहती है। यह फूल दिखने में जितना खूबसूरत है इसके फायदे भी उतने अधिक हैं। आप इस फूल के कुछ विशेष उपायों से घर में समृद्धि के दरवाजे खोल सकती हैं। आइए जानें धन लाभ के लिए पलाश के फूल के उपायों के उपायों के बारे में।
इसे जरूर पढ़ें:वास्तु टिप्स: घर की सुख शांति के लिए जरूर लगाएं अपराजिता का पौधा, जानें वास्तु के कुछ नियम
धन लाभ के लिए पलाश के फूल के उपाय
पलाश के फूल को लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें
वास्तु के अनुसार पलाश के फूल को घर की तिजोरी में रखने के लिए एक विशेष तरीका आजमाने से तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहती है। इस फूल को तिजोरी के ऐसे हिस्से में रखें जो आसानी से दिखाई नहीं देता है।
इस फूल को किसी लाल कपड़े में लपेटकर रखें और इसे समय -समय पर बदलते रहें। यदि आप ताजे फूल नहीं रख सकती हैं तो इसके सूखे हुए फूल रखने से भी आपको विशेष लाभ होगा।
पलाश के फूल के साथ हल्दी की गांठ रखें
वास्तु के अनुसार यदि आप पलाश के फूल को तिजोरी में हल्दी (हल्दी के टोटके) की एक गांठ के साथ रखेंगी तो ये माता लक्ष्मी के आगमन का द्वार खोलेगा। बृहस्पतिवार के दिन पलाश के फूल को हल्दी की गांठ के साथ लें और इसे तिजोरी के भीतर रखें। यदि आप ये उपाय महीने की एकादशी तिथि के दिन आजमाएंगे तब भी आपके लिए धन के द्वार खुलेंगे।
घर में पलाश के पौधे के लिए वास्तु नियम
वास्तु के अनुसार पलाश के पौधे को कभी भी घर के आग्नेय कोण में नहीं रखना चाहिए। आग्नेय कोण यानी कि घर का दक्षिणी कोना। इस कोने में किसी भी लाल फूल के पौधे को नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ये अग्नि देव का कोना होता है और लाल रंग उन्हें नाराज कर सकता है। इस पौधे को आप घर की उत्तर दिशा में लगा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:तिजोरी में जरूर रखें ये 8 चीजें, धन धान्य से भर जाएगा घर
वास्तु के अनुसार यदि आप कुछ नियमों का पालन करते हुए घर में पलाश का फूल रखती हैं तो आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों