हमारे आसपास ऐसे हजारों फूल हैं, जिन्हें वेद काल से लेकर आज भी औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जैसे- गुलाब, गेंदा, जैस्मिन आदि हजारों फूल शामिल हैं। लेकिन, हम और आप अमूमन उन फूलों को दरकिनार कर देते हैं जिसके बारे में कुछ नहीं जानते हैं। पलाश का फूल भी कुछ इसी तरह का है। शायद, आपने इससे पहले इसका नाम नहीं सुना हो लेकिन, भारतीय औषधि में आज भी इसका उपयोग कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है।
अगर आप इस इस फूल के फायदों के बारे में नहीं जानती हैं, तो इस लेख में हम आपको इसके कुछ बेहतरीन फायदों के बार में बताने जा रहे हैं। यक़ीनन इस फायदों को जानने के बाद आप भी अपनी दिनचर्या में इसे शामिल कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
पेट की समस्या में फायदेमंद
बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते आजकल हर कोई पेट की समस्या से परेशान रहता है। इस लिस्ट में महिलाएं भी शामिल हैं। अधिक तला हुआ भोजन या फ़ास्ट फ़ूड आदि का सेवन करना भी कारण हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी पेट की समस्या से परेशान रहती हैं, तो पलाश फूल आपकी मदद कर सकता है। इसके सेवन से पेट से जुड़े विकारों से आराम भी मिल सकता है। पलाश के फूल पेट साफ रखने में भी आपकी मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं कार्बोहाइड्रेट युक्त फूड्स, जानें फायदे
बुखार के लिए फायदेमंद है
आजकल के मौसम में कभी तेज धूप तो कभी अचानक से बारिश होने लगती है। ऐसे मौसम में सर्दी-खांसी और बुखार का होना आम बात है। ऐसे में पलाश के फूल इस परेशानी से दूर रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा पलाश के फूल शरीर में किसी भी तरह के वायरस या बैक्टीरिया के कारण होने वाले संक्रमण से दूर रखने में भी आपकी मदद कर सकते हैं। खासकर क्रोनिक बुखार में भी हेल्प कर सकते हैं।
दाद में पलाश का उपयोग करें
बरसात के मौसम में दाद का निकलना एक आम बात है। यह एक संक्रमण होता है जो मुख्य रूप से फंगस के कारण होता है। यह शरीर के किसी भी अंग पर हो सकता है। ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए आप पलाश का इस्तेमाल कर सकती हैं। पलाश के पेड़ से निकलने वाला रस दाद के प्रभाव को कम करता है जिसकी वजह से फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा इसमें एंटी फंगल गुण भी पाए जाते हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:जानें क्या है अकरकरा फूल और इसके कुछ बेहतरीन फायदे
कैसे करें पलाश का उपयोग?
पलाश के फूलों को आप पाउडर बनाकर बुखार आदि समस्या में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा इस फूल के पेड़ की छाल को रात भर पानी में भिगोकर सुबह में सेवन कर सकती हैं। इसके वाला इस फूल के बीज को सरसों के तेल में गरम करके तेल मालिश कर सकती हैं। इससे शरीर को आराम मिलता है।
नोट- ये लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। इसके संदर्भ में आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks)
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों