ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को बहुत ही प्रभावशाली ग्रह माना गया है। वर्ष 2022 को शुक्र का साल माना जा रहा है। इसलिए बहुत जरूरी है कि सभी लोग अपने शुक्र को मजबूत बना कर रखें। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, शौहरत, कला और प्रतिभा का कारक माना गया है। जहां यह ग्रह आपके रिश्तों में अच्छा और बुरा प्रभाव डालता है, वहीं दूसरी ओर शुक्र ग्रह के कमजोर या मजबूत होने का असर आपके काम और करियर पर भी पड़ता है।
इस विषय पर हमारी बात एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर शेफाली गर्ग से हुई। शेफाली जी कहती हैं, 'शुक्र ग्रह के देवता शुक्राचार्य हैं। शुक्राचार्य राक्षसों के देवता भी हैं। वैसे तो राक्षसों को हम हमेशा नाकरात्मक दृष्टि से ही देखते हैं, मगर उनके चालाक दिमाग और सोचने के अद्भुत कौशल को हमें सकारात्मक रूप से अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए। इन दोनों को अपने जीवन में शामिल करके आपको करियर में आपार ग्रोथ मिल सकती है।' इसलिए आप यदि वर्ष 2022 में अपने शुक्र ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं या फिर शुक्र देव को प्रसन्न रखना चाहते हैं, तो आपको कुछ आसान उपाय जरूर करने चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- एस्ट्रो टिप्स: शादी में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए इस तरह बृहस्पति ग्रह को बनाएं मजबूत
अगर आप सबसे आसान तरीका तलाश रहे हैं, तो आपको नियमित सुबह शुक्र के वैदिक मंत्र 'ॐ अन्नात्परिस्त्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपिबत क्षत्रं पय: सोमं प्रजापति:। ऋतेन सत्यमिन्दियं विपानं शुक्रमन्धस इन्द्रस्येन्द्रियमिदं पयोऽमृतं मधु।।' का एक बार जाप जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र मजबूत बना रहेगा। इस बात का भी ध्यान रखें कि जब आप इस वैदिक मंत्र का जाप करें तब आपने सफेद कपड़े धारण किए हुए हों। आपको बता दें कि शुक्र देव को श्वेत रंग अति प्रिय है।
धार्मिक शास्त्रों में इस बात का वर्णन मिलता है असुरों के गुरु शुक्राचार्य देवी लक्ष्मी को अपनी बहन मानते थे। इसलिए शुक्रवार के दिन यदि आप देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय, जिससे- माता लक्ष्मी का व्रत, श्रीयंत्र की पूजा आदि करते हैं तो आपको धन और वैभव की प्राप्ति होती है। नौकरीपेशा जातकों को ऐसा करने से जहां कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की दिशा नजर आती है, वहीं व्यापारी वर्ग के लोगों को मुनाफा कमाने का मार्ग मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें- 6 नंबर आपके जीवन को इस वर्ष कैसे प्रभावित करेगा, एक्सपर्ट से जानें
शुक्र देव को सुंदर वस्तुएं और स्थान प्रभावित करते हैं। खासतौर पर वास्तु में दक्षिण-पूर्व दिशा को शुक्र की दिशा माना गया है। इसलिए घर हो या कार्यस्थल आपको इस दिशा में कभी भी कबाड़ नहीं रखना चाहिए। कोशिश करें कि अपने कार्यस्थल को हमेशा साफ रखें। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको अपनी डेस्क को क्लटर नहीं रखना चाहिए बल्कि हर सामान को व्यवस्थित रखने की कोशिश करनी चाहिए।
शुक्र के मित्र ग्रहों की बात की जाए तो वह बुध और शनि ग्रह हैं। अगर आपकी कुंडली में बुध और शनि ग्रह कमजोर(शनि के उपाय) हैं, तो भी आपका करियर प्रभावित हो सकता है। वहीं अगर आपकी सूर्य या चंद्रमा राशि है या आपका भाग्यांक सूर्य या चंद्रमा राशि का है, तो भी आपको शुक्र को मजबूत बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए और खुद भी सफेद वस्तुओं को ग्रहण करना चाहिए। आपको बता दें कि सूर्य और चंद्रमा दोनों ही ग्रह शुक्र के शत्रु हैं। इसलिए आपको वर्ष 2022 में सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी नौकरी या व्यवसाय सुचारु रूप से चलता रहे तो आपको गृह कलह(गृह क्लेश को दूर करने के आसान उपाय) से बचना चाहिए। इसके लिए घर पर तुलसी का पेड़ अवश्य लगाएं। तुलसी के पेड़ को देवी लक्ष्मी जी का ही स्वरूप माना जाता है और देवी लक्ष्मी शुक्र देव को अति प्रिय हैं।
यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।