हिंदू धर्म में ग्रहों को बहुत महत्व बताया गया है। ये ग्रह मनुष्य की जन्म कुंडली से लेकर हाथ की रेखाओं तक में मौजूद होते हैं और उनके जीवन को प्रभावित करते हैं। इन ग्रहों में एक ग्रह है 'बृहस्पति', अंग्रेजी में इसे ज्युपिटर कहा जाता है और इसका एक दूसरा नाम गुरु भी है। यह ग्रह ज्ञान और बुद्धिमत्ता का प्रतिनिधित्व करता है। मगर इस ग्रह के मजबूत और कमजोर होने का असर आपके रिश्तों, विवाह और जीवन के अन्य पहलुओं पर भी पड़ता है।
भोपाल निवासी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित विनोद सोनी जी से हमने जाना कि बृहस्पति ग्रह कब कमजोर होता है और एक कन्या के विवाह पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है। इस विषय पर पंडित जी कहते हैं, 'शुक्र और गुरु दो ऐसे ग्रह हैं, जो संबंधों और विवाह को प्रभावित करने के कारक होते हैं। दोनों में से एक भी ग्रह अगर कमजोर है, तो इसका गहरा असर मानव जीवन पर नजर आता है। हालांकि, बृहस्पति ग्रह को मजबूत बनाना बहुत ही आसान है।'
पंडित जी ने हमें शादी में आ रही अड़चन को दूर करने के लिए बृहस्पति ग्रह को मजबूत बनाने के उपाय बताएं हैं।
इसे जरूर पढ़ें: गृह क्लेश को दूर करने के आसान उपाय एक्सपर्ट से जानें
अपनी हथेलियों को गौर से देखें। आपको तर्जनी उंगली (इंडेक्स फिंगर) के नीचे गुरु पर्वत मिलेगा। पंडित जी के अनुसार इस पर्वत से व्यक्ति की महत्वाकांक्षा, नेतृत्व क्षमता और भाग्य से जुड़ी बातें पता चलती हैं। इसके साथ ही, यह पर्वत संकेत देता है कि आपकी कुंडली में बृहस्पति की क्या दशा है। आप नकारात्मक और कमजोर बृहस्पति (बृहस्पति को मजबूत बनाने के टिप्स) को 2 प्रकार से जान सकते हैं-
जब बृहस्पति ग्रह कन्या की जन्म कुंडली में 7वें घर में हो और कमजोर हो, तो शादी में देरी, शादी में अड़चन, बार-बार शादी तय हो कर टूट जाना आदि समस्याएं आती हैं। वहीं अगर बृहस्पति कुंडली के 8वें घर में हो और कमजोर स्थिति में हो तो लड़की के ससुराल वालों से संबंध अच्छे नहीं होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय
पंडित जी कहते हैं, 'पीला या पीले रंग की फैमिली के रंग बृहस्पति को आकर्षित करते हैं। इसलिए अपने जीवन में आपको इन्हें जरूर अलग-अलग तरह से शामिल करना चाहिए।'
यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।