नए साल में माथे पर ये 4 तरह के तिलक लगाएं और खुशी का अहसास जगाएं

आज हम आपको बताएंगे कि माथे पर कौन सा तिलक लगाने से आपको कौन से फायदे मिल सकते हैं। 

  • Pooja Sinha
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2019-01-03, 12:19 IST
tilak benefits health main

बच्‍चे का एग्‍जाम हो या घर में पूजा-पाठ या फिर हम कहीं दूर सफर में जा रहे हो हमारे घर में बुजुर्ग माथे पर तिलक लगाते हैं। यहां तक कि कुछ लोग तो घर से बाहर निकलने से पहले अपने माथे पर तिलक जरूर लगाते हैं। जी हां हिंदू धर्म में माथे पर तिलक लगाने का विशेष महत्व है। हालांकि इसे धर्म से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन माथे पर तिलक लगाना बहुत ही आम है। ग्रंथों में तिलक लगाने के अनेक फायदे बताए गए हैं। इसके अलावा तिलक लगाने के फायदों को लेकर वैज्ञानिक अध्ययन भी हुए हैं। इन अध्ययनों में तिलक लगाने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताया गया है। आज हम आपको बताएंगे कि माथे पर कौन सा तिलक लगाने से आपको कौन से फायदे होते हैं।

Read more : लगाएंगी बिंदी तो पति के साथ आपकी भी बढ़ेगी उम्र

ऐसा ही कुछ मैंने अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला में भी नोटिस किया है। वह जब भी सुबह घर से बाहर जाती हैं तो उसके माथे पर रोजाना तिलक लगा होता है। एक दिन मैंने इस बारे में उनसे पूछा तो उन्‍होंने बताया कि मुझे बहुत गुस्‍सा आता था। और मैं छोटी-छोटी बात पर चिल्‍लाने लगती थी। तब मेरी दादी ने मुझे माथे पर चंदन का तिलक लगाने के लिए कहा। इसे लगाने से मुझे खुद के अंदर बदलाव महसूस होने लगा। तब से मैं रोजाना अपने माथे पर तिलक लगाती हूं।

tilak benefits health inside

माथे पर तिलक लगाने के फायदे

वैज्ञानिक आधार पर भी ऐसा कहा जाता है कि तिलक लगाने से मानसिक रूप से शांति मिलती है। दरअसल माथे पर लगाया गया तिलक ब्रेन को शीतलता प्रदान करता है। इससे व्यक्ति को फोकस करने में हेल्‍प मिलती है। तिलक लगाने से व्यक्ति के आत्मविश्वास भी बढ़ता है। जी हां तिलक लगाने के बाद व्यक्ति खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ पाता है। इससे वह काफी मजबूती के साथ अपने फैसले ले पाता है। तिलक लगाने से ब्रेन में सेराटोनिन और बीटा एंडोर्फिन का स्राव बैलेंस तरीके से होता है। इससे व्यक्ति की उदासी दूर होती है और उसे खुशी का अहसास होता है। यह उत्साह मनुष्य को अच्छे कामों में लगाता है। साथ ही इससे तनाव कम होता है और सिरदर्द की समस्या में कमी आती है। चेहरे की मसल्‍स भी एक्टिव हो जाती है और इससे चेहरे का ब्‍लड सर्कुलेशन भी बढ़ जाता है। इससे आपके चेहरे पर मौजूद झुर्रियां भी कम होने लगती हैं। दरअसल माथे पर जिस स्‍थान पर तिलक लगाया जाता है उस स्‍थान पर सुपराट्रोचीलर नर्व होती है, जिस पर दबाव पड़ने पर त्‍वचा चमकदार हो जाती है।

हल्‍दी का तिलक लगाने के फायदे

कई महिलाएं हल्दी युक्त तिलक लगाना पसंद करते हैं। वैज्ञानिक आधार पर इसे काफी सही ठहराया गया है। हल्दी में एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो त्वचा रोगों को दूर करने का काम करते हैं। इससे सिर दर्द की समस्या से निपटने में भी हेल्‍प मिलती है।

tilak benefits health inside

केसर का तिलक लगाने के फायदे

जो व्यक्ति जीवन में सफलता, आकर्षक व्यक्तित्व, सौंदर्य, धन, आरोग्य प्राप्त करना चाहता है उसे प्रतिदिन अपने माथे पर केसर का तिलक लगाना चाहिए। केसर का तिलक शिव, विष्णु, गणेश और लक्ष्मी को प्रसन्न करता है। केसर शुद्ध, पवित्र और प्राकृतिक खुशबू से भरपूर होता है। इसमें एक दिव्य शक्ति होती है जिससे देवी-देवताओं को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। और मन प्रसन्‍न रहता है।

Read more: अब अपने चेहरे के हिसाब से पसंद करें बिंदी, जो देगी आपको एक ब्यूटीफुल लुक

कुमकुम का तिलक लगाने के फायदे

तिलक माथे के बीच दोनों आईब्रो के बीच लगाया जाता है। वैज्ञानिक दृष्टि कुमकुम का तिलक लगाने से दिमाग में शांति, तरावट एवं शीतलता बनी रहती है। ब्रेन में सेराटोनिन व बीटाएंडोरफिन नामक केमिकल का बैलेंस होता है। ब्रेन पॉवर बढ़ती है तथा मानसिक थकावट नहीं होती। साथ ही कुमकुम का तिलक त्वचा रोगों से मुक्ति दिलवाता है।

tilak benefits health inside

चंदन का तिलक लगाने के फायदे

कई लोग चंदन का तिलक लगाते हैं। चंदन का तिलक लगाने के भी अपने कुछ खास फायदे हैं। चंदन युक्त तिलक ब्रेन को शीतलता प्रदान करता है। इससे सिर दर्द होने की संभावना कम रहती है और ब्रेन फोकस में रहता है। अक्‍सर उत्‍तेजना से काम बिगड़ता है, लेकिन चंदन लागने से उत्‍तेजना काबू में आती है।

अगर आप भी नए साल में स्‍ट्रेस फ्री रहना चाहती हैं तो आज से ही अपने माथे पर तिलक लगाएं।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP