herzindagi
bhagwan krishna photo

Lord Krishna Photo: घर में लगी श्री कृष्ण की ये तस्वीरें, बदल देंगी आपकी किस्मत की लकीरें

घर में श्री कृष्ण की तस्वीर लगाने के कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं श्री कृष्ण के किस रूप की तस्वीर से मिलता है कौन सा लाभ। 
Editorial
Updated:- 2023-02-20, 16:40 IST

Ghar Mein Shri Krishna Ki Tasvir: घर में जहां एक ओर श्री कृष्ण की मूर्ति रखने का विशेष महत्व है। तो वहीं, कृष्ण की तस्वीर लगाने का भी अत्यंत महत्व है। ज्योतिष में कहा जाता है कि कृष्ण जिस भी रूप में घर में विराजते हैं उस घर के सभी कष्ट हर लेते हैं फिर चाहे वो प्रतिमा रूप हो या तस्वीर का स्वरूप।

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से जब हमने कृष्ण चर्चा छेड़ी तब उन्होंने हमें घर में श्री कृष्ण की फोटो होने का न सिर्फ महत्व बताया बल्कि उनके कृष्ण के किस रूप की फोटो लगाने से क्या लाभ मिलते हैं इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जो हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं।

कालिया नाग संग कृष्ण

अगर आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करना चाहते हैं तो घर में श्री कृष्ण की कालिया नाग पर खड़े होने वाली तस्वीर लगा सकते हैं। श्री कृष्ण ने अपने जीवनकाल में कई असुरों का वध किया है। ऐसे में यह तस्वीर शत्रुओं पर विजय को सुनिश्चित करेगी।

lord krishna photo at home

बाल स्वरूप की फोटो

अगर आप संतान प्राप्ति की इच्छा रखती हैं तो घरकी पूर्व दिशा की दीवार पर लड्डू गोपाल की तस्वीर लगाएं। इससे जल्दी ही संतान प्राप्ति के योग बनेंगे और संतान का व्यक्तित्व भी कृष्ण की तरह ही तेजस्वी और प्रेमभाव से पूर्ण होगा।

इसे जरूर पढ़ें: हर घर में आरती के बाद क्यों बोला जाता है भगवान शिव का ये विशेष मंत्र

अर्जुन संग श्री कृष्ण

घर में अर्जुन संग कुरुक्षेत्र के मैदान में खड़े श्री कृष्ण की तस्वीर अवश्य लगानी चाहिए। इससे न सिर्फ सही और गलत में फर्क व्यक्ति को समझ आता है बल्कि उसके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होती है।

bhagwan krishna painting in home

राधा संग श्री कृष्ण

घर में राधा कृष्ण की फोटो लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में न सिर्फ प्रेम का संचार होता है बल्कि वैवाहिक जीवन में भी मधुरता आती है। प्रेम संबंध भी मजबूत होता है और विवाह के योग बनने लग जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: बच्चे के जन्म के बाद क्यों लगते हैं सोबड़? जानें मां और नवजात से घर वाले क्यों बना लेते हैं दूरी

बांसुरी संग श्री कृष्ण

घर में बांसुरी बजाते हुए श्री कृष्ण की तस्वीर लगाना बहुत फलदायी माना जाता है। इससे घर में न सिर्फ शांति स्थापित होती है बल्कि सकारात्मकता का भी संचार होता है और घर का वातावरण खुशहाल बना रहता है।

shri krishna photo in home

सुदर्शन चक्र के साथ श्री कृष्ण

श्री कृष्ण की सुदर्शन चक्र पकड़े तस्वीर लगाने से नकारात्मकत का नाश होता है। घर के दोष और सभी अशुभ प्रभाव खत्म हो जाते हैं। राहु का प्रभाव भी कम होता है और ग्रह भी शांत रहते हैं।

तो ये थे श्री कृष्ण के अलग-अलग तस्वीर लगाने के भिन्न-भिन्न लाभ। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik, Amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।