क्या हाथ में पहननी चाहिए तुलसी की माला?

आप में से बहुत से लोगों ने तुलसी माला को धारण किया हुआ होगा। तुलसी माला को धारण करना जितना शुभ होता है, उतना ही इसके नियमों का पालन करना कठिन माना जाता है।  

kya hath mein pahan sakte hain tulsi mala

Tulsi Mala Ko Hath Mein Pahan ne Se Kya Hoga: आप में से बहुत से लोगों ने तुलसी माला को धारण किया हुआ होगा। तुलसी माला को धारण करना जितना शुभ होता है, उतना ही इसके नियमों का पालन करना कठिन माना जाता है। यूं तो तुलसी की माला गले में धारण की जाती है लेकिन आजकल लोग इसे हाथ में भी पहन लेते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि क्या हाथ में तुलसी की माला पहननी चाहिए और क्या है इससे जुड़ी जरूरी बातें।

क्या हाथ में तुलसी की माला पहनना ठीक है?

should we wear tulsi mala in hand

तुलसी की माला अगर आप भी हाथ में पहनते हैं तो ऐसा करना आज से ही बंद कर दें। असल में तुलसी की माला को हाथ में धारण करने की सख्त मनाही है। शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि तुलसी की माला को हाथ में पहनने से दोष लगता है।

हाथों से हम काम करते हैं, खाना खाते हैं, कई तरह की चीजों को छूते हैं। इस कारण से शुद्धता रख पाना पूरी तरह से संभव नहीं है। ऐसे में अगर हाथ में तुलसी की माला होगी तो उसकी पवित्रता और शुद्धता भी भंग हो जाएगी और बुरा प्रभाव पड़ेगा।

तुलसी की माला हाथ में पहनने से उसकी दिव्यता नष्ट हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा के बदले में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है, जिसका सीधा प्रभाव सबसे पहले व्यक्ति के मन पर पड़ता है और उसे बुरे-बुरे ख्याल आने लग जाते हैं।

यह भी पढ़ें:तकिये के नीचे पीपल का पत्ता रखने से क्या होता है?

तुलसी की माला हाथ में पहनने से भगवान विष्णु रुष्ट हो जाते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा भी चली जाती है। घर में मां लक्ष्मी का वास खत्म हो जाता है। घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है और धन संबंधी परेशानियां जीवन में आनी शुरू हो जाती हैं।

can we wear tulsi mala in hand

तुलसी की माला हाथ में धारण करने के बाद ग्रह दोष जन्म लेता है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति खराब होती है और अशुभ परिणाम दिखने लगते हैं।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि क्या तुलसी की माला को हाथ में पहनना चाहिए और क्या है इसके पीछे का तर्क। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP