जिंदगी में किसी का आना और जाना हमेशा बना रहता है। ऐसा कहा जाता है कि जो इस धरती पर आया है उसे एक दिन जरूर जाना होता है। यह इस जीवन का कड़वा सत्य है। लेकिन जब हमारा कोई खास जाता है, तो इसका दुख हमेशा हमारे दिल में रहता है। इसलिए हम अपने घर पर उनकी तस्वीर को लगाकर रखते हैं। जब उनकी तिथि आती है, तो उनके सामने दीया जलाते हैं। उनको भोजन करवाते हैं। लेकिन कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो रोजाना अपने खास की तस्वीर के सामने दीया जलाते हैं। क्या ऐसा करना सही होता है? इसी सवाल का जवाब हमने पंडित विघ्याशंकर जी से पूछा। इसके बारे में उन्होंने कई सारी बातों का वर्णन हमारे सामने किया। चलिए आपको भी बताते हैं क्या ऐसा करना सही है या नहीं?
जब भी हमारा कोई करीबी इस दुनिया से चला जाता है, तो उनकी तस्वीर को हम अपने घर पर जरूर लगाते हैं। ऐसा इसलिए ताकि वो हमारे करीब रहें। साथ ही, जब इनकी तिथि या श्राद आता है तो उस समय खास पूजा रखी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे उनकी आत्मा को शांति मिल सके। इसलिए दीपक जलाया जाता है। आप इसे सुबह और शाम दोनों समय जला सकते हैं।
हर किसी को अपने खास व्यक्ति की याद आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि काफी लंबा समय हम उनके साथ बिताते हैं। लेकिन जब उनकी शांति की बात आती है, तो अक्सर हमारे बड़े यही कहते हैं कि वो जहां हैं वहीं अच्छे से रहें। खुश रहें इससे आपको भी किसी तरह का संकट नहीं आता है। इसलिए तस्वीर के सामने रोजाना दीया नहीं जलाना चाहिए। इससे उनकी आत्मा को शांति नहीं मिलती है। आपको उनके दिन पर ही दीया जलाना चाहिए। इसके अलावा आप चाहें तो रोजाना हाथ जोड़े और उन्हें प्रणाम करके निकलें। इससे उनका आशीर्वाद बना रहेगा।
इसे भी पढ़ें: हिन्दू धर्म में तेरहवीं के समय सबसे पहले ब्राह्मण को ही क्यों खिलाते हैं खाना?
इस बात को जानने के बाद आपको अपने पितरों के सामने दीया नहीं जलाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वो फिर एक जगह नहीं रह पाएंगे। इसलिए जब भी उनका दिन आए तब उनके सामने दीया जलाएं और याद करें। इससे उनकी आत्मा को शांति मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: सांप काटने से मौत होने पर शव का अंतिम संस्कार कैसे किया जाता है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।