herzindagi
chandro tomar passed away

नहीं रहीं शूटर दादी, कोविड से आखिरी दम तक लड़ी जंग

शूटर दादी के नाम से प्रसिद्ध चंद्रो तमर का कोविड से निधन। सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में हुई थीं एडमिट। 
Editorial
Updated:- 2021-04-30, 17:41 IST

कोरोना वायरस से इस वक्त पूरा देश जंग कर रहा है और हर इंसान इसकी मार झेल रहा है। कोरोना ने इस कदर देश पर असर किया है कि अब हर जगह दुख की खबरें ही मिल रही हैं। 30 अप्रैल का दिन भी ऐसी ही एक और दुख की खबर लेकर आया है। शूटर दादी के नाम से प्रसिद्ध शूटर चंद्रो तोमर का कोविड-19 से निधन हो गया है। चंद्रो तोमर इस हफ्ते की शुरुआत में ही अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ के कारण एडमिट हुई थीं।

शूटर चंद्रो तोमर अक्टूबर 2019 में स्टार बन गई थीं जब उनकी उपलब्धियों पर फिल्म आई थी। वैसे तो चंद्रो और प्रकाशी तोमर इसके पहले से ही फेमस थीं। जब उन्होंने शूटिंग शुरू की थी तब वो पहले से ही 60 साल से ऊपर थीं। अब 89 साल की उम्र में उनका कोविड से निधन हो गया।

क्या नेता, क्या अभिनेता दादी चंद्रो तोमर की मौत पर सभी शोक मना रहे हैं।

चंद्रो तोमर की वो उपलब्धियां कि उनपर बन गई फिल्म-

दादी चंद्रो तोमर ने शूटिंग सीखना 1999 में शुरू किया। वो उस समय 60 साल की उम्र पार कर चुकी थीं। इसके बाद उन्होंने नेशनल शूटर बनकर कई कॉम्पटीशन जीते। उन्होंने 30 से भी ज्यादा नेशनल चैम्पियनशिप जीतने के बाद अपने नाम दुनिया की सबसे बूढ़ी शार्प शूटर होने का खिताब भी करवा लिया। वो कई महिलाओं के लिए मिसाल बन गईं और अपने साथ-साथ कई सारी लड़कियों को प्रेरणा भी दी जिसके बाद उनपर फिल्म बनी।

chandra and prakashi

इसे जरूर पढ़ें- एक्‍ट्रेस पूजा हेगड़े के बाद अब हिना खान कोविड पॉजिटिव हो गई हैं, इन हस्तियों ने भी झेला इसका कहर

अपनी देवरानी प्रकाशी तोमर के साथ उन्होंने न सिर्फ गांव की पितृसत्ता को चुनौती दी बल्कि उन्होंने पूरी दुनिया में सबसे बूढ़ी शार्प शूटर जोड़ी होने का खिताब भी हासिल कर लिया।

dadi and shooting

एक बार जो उन्हें शूटिंग का चस्का लगा उसके बाद उन्होंने कभी पीछे पलट कर नहीं देखा। उन्होंने कई मेडल जीते और धीरे-धीरे कर शूटर दादी का नाम आगे बढ़ाया।

शूटर दादी को सीनियर सिटीजन कैटेगरी में कई तरह के अवॉर्ड्स दिए गए जैसे स्त्री शक्ति सम्मान आदि जो उन्हें खुद राष्ट्रपति द्वारा दिया गया। उन्होंने खुद बंदूक इसलिए उठाई थी क्योंकि उनके घर की एक बेटी को गांव की शूटिंग रेंज में हिस्सा लेना था।

इसे जरूर पढ़ें- श्रुति हासन से सनी लियोनी तक, मास्क पहन कर कोरोना वायरस से कुछ ऐसे बचाव करते दिखे सेलेब्स

जानी-मानी हस्थियों ने दी चंद्रो तोमर को श्रद्धांजलि-

चंद्रो तोमर को श्रद्धांजलि देने के लिए कई जानी-मानी हस्थियां सामने आई हैं। ट्विटर पर कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि जी है जिनमें तापसी पन्नू, भूमी पेडनेकर, यूनियन मिनिस्टर हर्षदीप सिंह आदि शामिल हैं।

चंद्रो तोमर के निधन की दुखद घटना से उनके चाहने वाले गमगीन हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।