herzindagi
aishwarya rai amitabh bachchan janhvi kapoor janta curfew

श्लोका मेहता से लेकर ऐश्वर्या, दीपिका और करीना तक, जनता कर्फ्यू में सेलेब्स का दिखा ऐसा अंदाज़

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था। हमारे बॉलीवुड स्टार्स और अन्य सेलेब्स ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
Editorial
Updated:- 2020-03-23, 09:22 IST

भारत में जिस तरह से कोरोना वायरस का असर दिख रहा है वो यकीनन काफी अलग है। लोग अपने घरों में हैं, बड़े से बड़ा सेलेब अपने फैन्स से घर के अंदर रहने का आग्रह कर रहा है। 22 मार्च के दिन पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू का आह्वाहन किया था और बॉलीवुड ने इसका पूरा समर्थन किया है। इस समय जो हालात है उनमें लोगों का घर पर रहना बहुत जरूरी है। बॉलीवुड स्टार्स भी बार-बार इसका आग्रह कर चुके हैं। जनता कर्फ्यू के दिन पूरे बॉलीवुड का हाल क्या रहा ज़रा एक बार वो भी देख लीजिए।

जनता कर्फ्यू के दिन शाम को 5 बजे सभी तो ताली बजाकर, ढोल बजाकर, शंख या घंटी बजाकर उन लोगों का आभार व्यक्त करना था जो COVID 19 यानी कोरोना वायरस की महामारी के फैलने के बाद भी अपने-अपने घरों से बाहर जाकर लोगों की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। इसमें डॉक्टर, पुलिस वाले, नर्स, मीडिया कर्मी, रेलवे और सफाई वाले सभी शामिल हैं। इसका भी पूरा समर्थन सेलेब्स ने अपने अंदाज़ में किया। न सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स बल्कि मुकेश अंबानी, श्लोका मेहता, कई स्पोर्ट्स स्टार और नेताओं ने भी इसका पूरा समर्थन किया।

इसे जरूर पढ़ें- PM Modi ने Coronavirus को लेकर लिया बड़ा फैसला, इस दिन लगाया 'जनता कर्फ्यू'

दीपिका पादुकोण की तालियां और रणबीर सिंह का ढोल-

दीपिका और रणबीर ने अपने घर की बालकनी में जाकर तालियों और ढोल की आवाज़ से अपना समर्थन दर्ज करवाया। साथ ही साथ उन लोगों का शुक्रिया अदा किया जो अपने घरों से बाहर निकल कर हमारे लिए काम कर रहे हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

Thank you to our Heroes 👏🏾 👏🏾 👏🏾 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 @deepikapadukone

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) onMar 22, 2020 at 4:55am PDT



दीपिका की खूबसूरत तस्वीर रणबीर ने शेयर की तो वो खुद ढोल बजाते दिखे।


 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by • яαηνєєя ѕιηgн • (@ranveerfcs) onMar 22, 2020 at 4:58am PDT

2. सहपरिवार अमिताभ का साभार

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) onMar 22, 2020 at 6:19am PDT

 

अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर सहपरिवार ताली और घंटी बजाकर सभी का आभार व्यक्त किया। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन सभी अपने घर की छत पर मौजूद थे। इसी के साथ उनकी बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा भी मौजूद थीं।

3. कंगना और रंगोली का आभार

कंगना रनौत और रंगोली ने भी अपने घर की बालकनी में खड़े होकर तालियां बजाईं। पूरा परिवार इस दौरान साथ था।

 

4. अक्षय कुमार की थाली-

अक्षय कुमार ने अपने अंदाज़ में ये काम किया। 22 मार्च शाम 5 बजे वो और उनके पड़ोसी अपने-अपने घरों से बाहर आकर थाली बजाते हुए दिखे। उन्हें देखने के लिए कुछ लोग भी वहां खड़े हो गए।

 

5. घंटी, मंजीरे और वरुण धवन-

वरुण धवन के यहां घंटियां और मंजीरे भी बजाए गए। इसमें वरुण धवन, डेविड धवन और उनका पूरा परिवार बैलकनी में खड़ा था।

 

 

 

View this post on Instagram

#JANTACURFEW we will have to do this for longer. Everyone who is my age please keep your parents safe. I applaud the heroes fighting this virus

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) onMar 22, 2020 at 4:49am PDT

 

6. हेमा मालिनी का शंख-

इस मौके पर हेमा मालिनी ने शंख बजाकर जनता कर्फ्यू का समर्थन किया। हेमा मालिनी अपने घर के अंदर बैठकर शंख बजाती दिखीं।

 

7. सैफ और तैमूर की गार्डनिंग-

करीना कपूर खान ने अपने नन्हें शहज़ादे तैमूर और सैफ अली खान की फोटो शेयर की। जनता कर्फ्यू के दौरान करीना कपूर और सैफ तैमूर को कुछ प्रोडक्टिव सिखा रही हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

My boys doing their bit! Together, let's make the world a better place for us all. Play your part... #StayHome #StaySafe #JantaCurfew

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) onMar 22, 2020 at 12:34am PDT

 

 

8. शिल्पा शेट्टी की तालियां-

शिल्पा शेट्टी ने भी अपने परिवार संग तालियां बजाईं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) onMar 22, 2020 at 5:49am PDT

 

9. जाह्नवी कपूर का वीडियो

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Glamour Alert (@glamouralertofficial) onMar 22, 2020 at 6:07am PDT

 

जाह्नवी कपूर ने भी अपने घर की बालकनी में खड़े होकर थाली बजाई।

इसे जरूर पढ़ें- Coronavirus: इम्‍यूनिटी बढ़ाने के लिए ये 4 फूड आज ही डाइट में शामिल करें

10 मुकेश अंबानी सहपरिवार-

इस कड़ी में मुकेश अंबानी भी शामिल थे।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) onMar 22, 2020 at 8:19am PDT

उन्होंने अपने घर अंटीलिया की छत पर खड़े होकर पूरे परिवार के साथ घंटी, थाली बजाई। उनके साथ कोकीला बेन अंबानी, नीता अंबानी, श्लोका मेहता भी दिखाई दे रही हैं।

 


सिर्फ यही नहीं, सोनम कपूर, अनुपम खेर, अनिल कपूर, आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप, कियारा आडवाणी, करण जौहर, कैटरीना कैफ, अमीशा पटेल, मलाइका अरोड़ा, बिपाशा बासू और करण सिंह ग्रोवर और कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपना समर्थन दर्ज करवाया। इतना ही नहीं स्वर कोकीला लता मंगेशकर ने भी ट्वीट कर लोगों को कहा कि वो इस समय औरों की भलाई का सोचें।

कोरोना वायरस असल में काफी खतरनाक है और जब से ये महामारी घोषित हुआ है पूरी दुनिया में इसे लेकर सतर्कता आई है। अब भारत के कई इलाके 31 मार्च तक लॉकडाउन भी कर दिए गए हैं। ऐसी स्तिथि में लोगों का जगरुक होना बहुत जरूरी है। जिस तरह से बॉलीवुड स्टार्स की फैन फॉलोविंग है उस हिसाब से उम्मीद है कि ये सभी सितारे लोगों को जागरुक करेंगे।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।