herzindagi
durga puja story

Shardiya Navratri 2022: आखिर क्यों मानते हैं दुर्गा पूजा?

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्यों दुर्गा पूजा मनायी जाती है।
Editorial
Updated:- 2022-09-15, 18:31 IST

दुर्गा पूजा हिन्दू धर्म के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। मां दुर्गा की कृपा हमेशा भक्तों पर बनी रहे इसलिए देवी के भक्त हर वर्ष दुर्गा पूजा मनाते है। नवरात्रि के नौ दिनों तक माता की पूजा विधि विधान से की जाती है।

दुर्गा पूजा नवरात्रि के अंतिम दिन मनाई जाती है कई जगह विशेष पंडाल भी लगते हैं। लेकिन दुर्गा पूजा क्यों मनाई जाती है इसके पीछे का कारण हम आपको इस लेख में बताएंगे।

महिषासुर का हुआ था वध

why durga puja is celebrated

आपको बता दें कि माता दुर्गा दुष्ट शक्तियों को नष्ट करने के लिए जानी जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था।

महिषासुर ने ब्रह्मा जी की कठिन तपस्या करके उनसे अमर होने का वरदान मांगा। तब ब्रह्माजी ने उसकी इच्छा अनुसार यह वरदान दे दिया था। उसके बाद महिषासुर ने देवता लोक में शांति को भंग करना शुरू कर दिया। फिर महिषासुर का युद्ध देवताओं के साथ भी हुआ था लेकिन महिषासुर के सामने सभी देवता पराजित हो गए।

उसके बाद देवताओं ने अपनी शक्तियों से मां दुर्गा की आराधना की और फिर मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था। आपको बता दें कि पूरे नौ दिनों तक यह युद्ध चलता रहा था फिर दसवें दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। इसलिए दसवें दिन को दुर्गा पूजा मनाते हैं।

इसे भी पढ़ें- दुर्गा पूजा की रौनक देखनी है तो कोलकाता की इन जगहों पर पहुंचें

देवी के नौ रूपों की आराधना

आपको बता दें कि जब भगवान राम को रावण का वध करना था उससे पहले उन्होंने मां दुर्गा की नौ रूपों की आराधना करी थी। जिसकी वजह से देवी दुर्गा प्रसन्न हुई थी। उसके बाद माता दुर्गा ने भगवान राम को यह वरदान दिया कि वह रावण का वध करके विजयी होकर वापस सीता माता के साथ अयोध्या आएंगे।

इसे भी पढ़ें- नवरात्री के नौ दिन नौ प्रसाद, किस दिन देवी को क्‍या चढ़ाएं

यह तो आप जानते ही है कि रावण और भगवान राम के बीच युद्ध के बाद भगवान राम की जीत हुई थी और उस दिन ही दशहरा पर्व भी मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि देवी दुर्गा के वरदान की वजह से भगवान राम ने रावण पर जीत हासिल करी थी। इस कारण से भी दुर्गा पूजा मनाई जाती है।

इन दोनों कथाओं की वजह से दुर्गा पूजा मनाई जाती है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- pixabay

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।