herzindagi
sharda sinha chhath geet

छठ पर चारों तरफ गूंजते हैं शारदा सिन्हा के गीत, बिहार की कोकिला ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गाए हैं गाने

छठ पर जिनके गीतों की चारों तरफ बहार रहती थीं, वह बिहार की स्वर कोकिला अब हमारे बीच नहीं रहीं। शारदा सिन्हा का 5 नवंबर 2024 को निधन हो गया है। पद्मभूषण सम्मानित गायिका के निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर है।
Editorial
Updated:- 2024-11-06, 10:50 IST

बिहार की कोकिला के नाम से सुप्रसिद्ध शारदा सिन्हा का बीमारी के चलते 72 साल की उम्र में 5 नवंबर को निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनका दिल्ली के एम्स में ईलाज चल रहा था, लेकिन बीती देर शाम उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। लोकगायिका के निधन की खबर से उनके चहाने वालों और फैंस के बीच शोक की लहर है।

शारदा सिन्हा को उनकी सुरीली आवाज और छठ गीतों के लिए बिहार ही नहीं, पूरी दुनिया में पहचाना जाता है। शारदा सिन्हा को अपनी कमाल गायिकी के लिए भारत सरकार की तरफ से पद्मभूषण और पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। आइए, यहां जानते हैं लोकगायिका और बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा के बारे में कुछ बातें।

छठ गीतों से मिली पहचान 

sharda sinha song in salman khan film

लोकगायिका शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 को हुआ था। शारदा सिन्हा का बहुत ही कम उम्र में गायिकी की तरफ रूझान हो गया था, यही वजह है कि आज दुनियाभर में लोग उन्हें बिहार की कोकिला के नाम से जानते हैं। शारदा सिन्हा को फिल्मी गानों से ज्यादा छठ गीतों से पहचान मिली है। 

इसे भी पढ़ें: छठ पूजा गीतों के लिए प्रसिद्ध शारदा सिन्हा का निधन, दिल्ली के एम्स अस्पताल में ली आखिरी सांस

छठ महापर्व के मौके पर शारदा सिन्हा के गीतों की बहार चारों तरफ देखने को मिलती थी। वह हर साल छठ पर अपने नए-नए गीत लेकर आती थीं। इस साल भी महापर्व से पहले उन्होंने अपना नया गीत रिलीज किया था। शारदा सिन्हा के नए और शायद आखिरी छठ गीत का नाम 'दुखवा मिटाईं छठी मइया' है

शारदा सिन्हा ने पूरे करियर में गाए 62 से ज्यादा छठ गीत

शारदा सिन्हा ने अपने पूरे करियर में अनेक लोक गीत और फिल्मी गाने गाए हैं। लेकिन, यहां हम उनके छठ गीतों की बात कर रहे हैं। शारदा सिन्हा ने करीब 9 एल्बम में 62 छठ गीत गाए हैं। ऐसे में महापर्व के मौके पर उनकी सुरीली आवाज में छठ गीतों की बहार होना बहुत ही लाजमी है।

शारदा सिन्हा के मशहूर छठ गीत 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sharda Sinha (@shardasinha_official)

शारदा सिन्हा के छठ गीतों की गूंज बिहार, दिल्ली से लेकर विदेशी घाटों पर सुनने को मिलती है। उनके फेमस छठ गीतों की लिस्ट ऐसे तो बहुत लंबी है, जिनमें से कुछ का जिक्र हम यहां करने जा रहा हैं। 

इसे भी पढ़ें: रील्स बनाने के लिए बेस्ट हैं शारदा सिन्हा के ये छठ पूजा गीत

- कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए...
- केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल झांके झुके...
- उगा हो सूरज देव...
- उगी हें सूरज गोसाइयां हो...
- पहिले पहिल हम कईनी...छठी मईया व्रत तोहार...
- रुनकी झुनकी बेटी मांगीला, पढ़ल पण्डितवा दामाद...
- सोना सट कुनिया हो दीनानाथ...
- उठऊ सूरज भईले बिहान...

शारदा सिन्हा के बॉलीवुड गाने

शारदा सिन्हा ने छठ गीत, लोकगीतों के साथ-साथ कई बॉलीवुड गानों में भी अपनी आवाज दी है। शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड में सबसे पहला गाना सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म मैंने प्यार किया के लिए गाया था। इस फिल्म में शारदा ने 'कहे तोसे सजना' में अपनी सुरीली आवाज की सौगात दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, इस सलमान खान स्टारर इस फिल्म के गाने में आवाज देने के लिए शारदा सिन्हा को 75 रुपये मिले थे।

शारदा सिन्हा ने हम आपके हैं कौन फिल्म में 'बाबुल तुमने जो सिखाया' भी गाया है। गायिका के इस गाने को आज भी बहुत पसंद किया जाता है।

बिहार की कोकिला ने गैंग्स ऑफ वासेपुर का गाना 'तार बिजली से पतले' भी गाया है। इस गाने की पॉपुलैरिटी सोशल मीडिया से लेकर म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर खूब देखने को मिलती है।

शारदा सिन्हा अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सुरीली आवाज और उनके गीत हमारे बीच हमेशा रहेंगे। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Instagram (@shardasinha_official)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।