herzindagi
Chhath Puja Songs

Sharda Sinha Chhath Puja Song: रील्स बनाने के लिए बेस्ट हैं शारदा सिन्हा के ये छठ पूजा गीत

Chhath Puja Songs (छठ पर्व गीत): इस साल छठ पर्व की शुरुआत 5 नवंबर को हो रही है। इस दिन नहाय खाय, अगले दिन खरना और फिर संध्या अर्घ्य के बाद इसका समापन 8 नवंबर को हो जाएगा। इस मौके पर अगर आप कोई रील्स बनाने की सोच रही हैं, तो शारदा सिंहा के कुछ छठ पूजा गीत के साथ अपना वीडियो बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-04, 19:34 IST

Sharda Sinha Chhath Geet or Songs: छठ पर्व हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी नहाय खाय से शुरू हो जाती है। इसके दूसरे दिन खरना और फिर तीसरे दिन यानी षष्ठी तिथि पर संध्या अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद, इस महापर्व का समापन सप्तमी तिथि पर पारण के साथ होता है। 

छठ बिहार का सबसे बड़ा और खास पर्व माना जाता है, जिसमें 36 घंटे का व्रत किया जाता है। इस दौरान छठी मैया और सूर्य देव की उपासना की जाती है। इस साल लोक आस्था का महापर्व 5 नवंबर से 8 नवंबर तक मनाया जाएगा। इस मौके पर अगर आप वीडियो बना रहे हैं और इसके लिए कोई अच्छे गाने की तलाश में हैं, तो शारदा सिंहा के छठ पूजा गीत पर रील्स बना सकती हैं। इस आर्टिकल में शारदा सिंहा के कुछ छठ पूजा के गीत की लिस्ट दी गई है।

शारदा सिंहा की लेटेस्ट गीत है दुखवा मिटाईं छठी मईया 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sharda Sinha (@shardasinha_official)

शारदा सिंहा इन दिनों हॉस्पिटल में एडमिट हैं और उन्होंने वहीं से छठ पूजा के उपलक्ष में इस साल गाना रिलीज किया है। इस गाने की शुरुआत है- दुखवा मिटाईं छठी मईया.. रउए आसरा हमार… सबके पुरवेली मनसा… हमरो सुनलीं पुकार.’ बता दें कि हाल ही में इसका ऑडियो जारी किया गया था। इस गाने को काफी प्यार मिल रहा है।

रुनकी झुनकी बेटी मांगीला, पढ़ल पण्डितवा दामाद 

स्वर कोकिला पद्मभूषण शारदा सिन्हा के छठ गीतों की लोकप्रियता ऐसी है कि उनकी आवाज से ही माहौल बनता है। इन्हीं में से एक है- रुनकी झुनकी बेटी मांगीला, पढ़ल पण्डितवा दामाद.. हे छठी मईया दर्शन दीही ना अपान.. छठ गीत। इस गाने पर आप छठ पूजा के मौके पर रील्स बना सकते हैं। 

छठ गीत- हो दीनानाथ 

शारदा सिन्हा एक भारतीय मैथिली भाषा की लोक-गायिका हैं। छठ पूजा के दौरान शारदा सिन्हा का यह गीत  जरूर सुना जाता है। हो दीनानाथ गाना शारदा सिन्हा ने ही लिखा भी है। छठ पूजा का यह गाना काफी मशहूर है। अगर आप महापर्व पर रील्स बनाने का सोच रही हैं, तो हो दीनानाथ गीत को एक विकल्प रख सकती हैं। इस गीत को यूट्यूब पर भी खूब देखा और सुना जाता है।

इसे भी पढ़ें-  छठ पूजा के पहले दिन व्रती महिलाएं क्यों खाती है लौका भात?

केलवा के पात पर उग हे सूरजदेव

छठ पूजा के दौरान पारंपरिक छठ गानों की खूब धूम रहती है। शारदा सिन्हा द्वारा गाया गया गाना 'केलवा के पात पर' छठ पर सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गीत है। ये हमेशा ट्रेंडिंग लिस्ट में रहता है। अगर आप छठ पूजा के मौके पर रील्स बनाने के लिए गाना सर्च कर रही हैं, तो केलवा के पात पर उग हे सूरजदेव को चुन सकती हैं। यह गाना काफी मशहूर है।

इसे भी पढ़ें-  छठी मईया आइल बनके उजाला...खुल जाए रउआ किस्मत के ताला, इस महापर्व पर अपनों को भेजें मजेदार छठ पूजा की शायरी

पहिले पहिल हम कईनी.. छठी मईया व्रत तोहार

छठ गीतों में पॉपुलर है- शारदा सिंहा का पहिले पहिल हम कईनी, छठी मईया व्रत तोहार.. करिहा क्षमा छठी मईया, भूल-चूक गलती हमार.. गाना। अगर आप छठ पूजा पर रील्स बनाने की सोच रहे हैं, तो आप इस गाने पर वीडियो बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-  कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत.. जानिए नहाय खाय और खरना से लेकर संध्या व उषा अर्घ्य तक का सही समय


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Instagram


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।